National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 10, 2026 3:45 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 10, 2026 3:45 pm

विकासनगर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

विकासनगर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

 

विकासनगर। न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए योगेश पाल पुत्र रमेश चंद, उम्र 29 वर्ष, निवासी कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ परिवाद संख्या 6/2019, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला संबंधित न्यायालय में विचाराधीन है।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को गुरुवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *