National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 20, 2026 2:30 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 20, 2026 2:30 am

गढ़ बैराट युवा संवाद जौनसार-बावर के भविष्य पर हुई चर्चा

गढ़ बैराट युवा संवाद जौनसार-बावर के भविष्य पर हुई चर्चा

 

साहिया। 19 नवंबर। गढ़ बैराट युवा संवाद का कार्यक्रम एसएमआर जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया में संपन्न हुआ। सम्मेलन में जौनसार-बावर क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक महानुभाव उपस्थित हुए। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में किए जा रहे योगदान से जौनसार-बावर को आगे बढ़ाने की बात की। साथ ही जौनसार-बावर के भविष्य से संबंधित चर्चा-वार्ता की गई।

इस मौके पर भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि जौनसार-बावर में स्थानीय स्तर पर उद्योग, चिकित्सालय एवं बड़े संस्थान भविष्य के लिए खड़े कर देने चाहिए, ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों। कार्यक्रम में बागवानी के क्षेत्र में काम करने वाले महाबल सिंह नेगी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि लोग बागवानी की ओर आगे बढ़ें और अपनी खेती-बाड़ी को बागवानी के रूप में तब्दील करें।

रुद्र सेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी ने कहा कि जौनसार-बावर के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिसका सामना हमें समय रहते हुए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लैंड जेहाद और लव जेहाद जैसे खतरों से बचने की आवश्यकता है। एसएमआर जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया के चेयरमैन अनिल तोमर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल खाली हो रहे हैं। जौनसार-बावर में केवल चार एकलव्य विद्यालय बनाए जाने चाहिए ताकि एक ही स्थान पर छात्र एकत्रित होकर शिक्षा ग्रहण कर सकें।

जिला पंचायत सदस्य उत्पालटा रेखा नेगी ने जौनसार-बावर की मातृशक्ति से संबंधित विषय रखते हुए कहा कि महिलाएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं और भविष्य का जीवन महिलाओं पर निर्भर होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित करना आवश्यक है। वरिष्ठ पत्रकार प्रेम पंचोली ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में जौनसार-बावर आगे बढ़ रहा है। प्रतिभावान लोगों को इस प्रकार एक मंच पर आकर भविष्य के जौनसार की रूपरेखा बनाई जानी चाहिए।

चकराता डिग्री कॉलेज की छात्रा तनुजा चौहान ने कहा कि अशिक्षित व्यक्ति के पास नेतृत्व नहीं सौंपा जाए। उन्होंने राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में लोटा-नमक की परंपरा समाप्त की जाए। नारायण सिंह चौहान ने कहा है कि जौनसार बाबर में राजनीतिक परिवर्तन करना चाहिए तभी हम भविष्य का अच्छा संसार बना सकते हैं।

जौनसार-बावर के भविष्य को लेकर आईटीआर के संस्थापक डॉ. अनिल उपाध्याय ने भूमि को आधुनिक तकनीक के आधार पर विकसित करने की बात कही। राहुल शर्मा ने क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समय रहते युवाओं को सचेत किया जाना चाहिए, ताकि वे नशे से दूर रहें।

पूर्व प्रधान दिनेश तोमर ने कहा कि युवाओं के भविष्य और जौनसार-बावर को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने गांव और क्षेत्र से इसकी शुरुआत करनी चाहिए।

इस अवसर पर चमन सिंह नेगी, सिंह चौहान, गंभीर सिंह चौहान, नितिन तोमर गंभीर सिंह चौहान, छात्र संघ महासघ के अध्यक्ष विक्की पावर, पवन नेगी, रविंद्र सिंह बिष्ट, रविंद्र चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान आदि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *