National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 3:09 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 3:09 pm

About Us

बहुत स्वागत है आपका nmnewslive1.dreamhosters.com पर, आपके स्थानीय पड़ोस से लेकर विश्व के दूर-दूर तक फैले खबरों के लिए आपकी प्रमुख स्रोत। हम अपने भूमिका के लिए गर्व महसूस करते हैं कि हम आपकी विश्वासपूर्ण जानकारी केंद्र हैं, जो आपको आपके समुदाय, आपके राष्ट्र, और पूरी दुनिया के नवीनतम विकासों के बारे में अच्छी तरह से सूचित रखने का समर्पण किया है। हमारा मिशन ज्ञान से आपको सशक्त करने की प्रतिबद्धता से प्रेरित है। हमारी अनुभवी पत्रकार, सहयोगी, और विश्लेषकों की टीम, आपको मामूली शहर से लेकर हमारे ग्रह की भू-राजनीति तक मायने रखने वाली कहानियों को लेकर मेहनती तरीके से काम करती है। चाहे वो ताज़ा समाचार हो, गहरे खुदाई वाली ख़बरें हों, या सोच-विचार से भरपूर विश्लेषण हो, हम यहां हैं कि आपको विभिन्न दृष्टिकोणों और दृष्टिकोणों की व्यापक और दृढ़ से पहुँच मिले। आपने nmnewslive1.dreamhosters.com को अपनी जानकारी और समाचार की दुनिया की झलक के रूप में चुना है, इसके लिए धन्यवाद।

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।