National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 22, 2026 2:32 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 22, 2026 2:32 am

बोहरी गांव में धूमधाम से मनाया गया ग्यास पर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने किए देव दर्शन

बोहरी गांव में धूमधाम से मनाया गया ग्यास पर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने किए देव दर्शन

 

साहिया। जौनसार-बावर के बोहरी गांव स्थित भगवान परशुराम एवं माता रेणुका मंदिर में ग्यास पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

पर्व की पूर्व संध्या पर मंदिर में रात्रि जागरण, भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान श्रीरामचंद्र जी की लीला का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। सीता स्वयंवर, भगवान परशुराम-श्रीराम संवाद, राम वनवास और रावण वध जैसे प्रसंगों का सुंदर मंचन किया गया। वहीं अज्जू तोमर, रेशमा शाह, अरविंद राणा, किशन निराला, सुरेंद्र भारती सहित कई लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।

सुबह करीब 10 बजे भगवान परशुराम एवं माता रेणुका जी की पालकियों को ढोल-दमाऊ और रणसिंघे की धुन के बीच मंदिर से बाहर लाया गया। इसके बाद बोहीतोगी देव जलस्रोत पर विधि-विधान से स्नान कराया गया। स्नान के पश्चात दोनों पालकियों को पुनः मंदिर में विराजमान कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर प्रसाद एवं भंडारा ग्रहण किया।

 

कार्यक्रम में

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, मंदिर समिति अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, देव बजीर रण सिंह चौहान सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *