National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 31, 2026 9:03 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 31, 2026 9:03 pm

मत्स्य विभाग का उत्थान और मछुआ समाज का सम्मान यही सरकार की पहचान।

लखनऊ ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

विधानसभा में मंत्री डाक्टर संजय निषाद की सीएम योगी द्वारा सराहना 

 

मत्स्य विभाग का उत्थान और मछुआ समाज का सम्मान यही सरकार की पहचान।

 

आज बजट भाषण के दौरान उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मत्स्य विभाग की उपलब्धियों तथा आगामी वित्तीय वर्ष की योजनाओं और बजट प्रावधानों को लेकर दिया गया वक्तव्य अत्यंत प्रेरणादायक एवं दूरदर्शी है, जो मछुआ समाज के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मत्स्य मंत्री के रूप में कैबिनेट मंत्री डाक्टर संजय निषाद द्वारा मत्स्य विभाग एवं मछुआ समाज के उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यों से सदन को अवगत कराया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद का स्पष्ट लक्ष्य प्रदेश में मत्स्य विभाग को अव्वल बनाना है तथा मछुआ समाज के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। आज प्रदेश में मत्स्य विभाग निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों के समय इसे उपेक्षित रखा गया था और मछुआ समाज को अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। इस बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की चुटकी भी लिया। मंत्री डाक्टर संजय ने भी पिछली सरकारों का चुटकी लेने में पीछे नहीं रहे उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों में मछलियों को उर्दू पढ़ाने का काम किया जाता था। आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके कैबिनेट मंत्री डाक्टर संजय निषाद के नेतृत्व में प्रदेश का मछुआ समाज और मत्स्य विभाग रिकार्ड स्तर पर कार्य कर रहा। मछुआ समाज के चतुर्दिक विकास व निषाद समाज की अपनी गरिमामयी ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने के लिए मंत्री डाक्टर संजय निषाद अपने स्वजातीय महापुरुषों की प्रेरणा से जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *