National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 8, 2026 5:28 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 8, 2026 5:28 pm

आशुभाषण प्रतियोगिता में राशि वशिष्ठ ने मारी बाजी, ₹51 हजार का पुरस्कार जीता

आशुभाषण प्रतियोगिता में राशि वशिष्ठ ने मारी बाजी, ₹51 हजार का पुरस्कार जीता

 

हरबर्टपुर। द सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर की कक्षा 10 की छात्रा राशी वशिष्ठ ने द इंडियन पब्लिक स्कूल, राजावाला में आयोजित पंडित भानु प्रताप शुक्ल आशुभाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में 28 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राशी ने अपने प्रभावशाली वक्तृत्व कौशल, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता राशी को ट्रॉफी के साथ ₹51,000 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

राशी की इस उपलब्धि पर विद्यालय की निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि राशी की सफलता उसकी मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति की क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विद्यालय परिवार ने राशी की शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की। राशी की उपलब्धि को विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *