श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया है l समापन के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पा नेगी एवं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव श्री पुष्कर गौड के द्वारा विजेता टीमों के प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्राफियां बांटी गई l प्रतियोगिता की बालिका वर्ग में टीम प्रतियोगिता के फाइनल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी को 3-1 के अंतर से हराया तथा पुरुष वर्ग की टीम प्रतियोगिता में जसपाल राणा कॉलेज देहरादून ने पीजी कॉलेज कोटद्वार की टीम को 2-1के अंतर से हराया l एकल महिला प्रतियोगिता का फाइनल जसपाल राणा कॉलेज देहरादून की छात्राओं के मध्य खेला गया जिसमें लगन यादव ने महक को 2-1 से पराजित किया तथा पुरुष एकल में भी फाइनल मैच जसपाल राणा कॉलेज के छात्रों के मध्य खेला गया जिसमें आर्यन रावत ने रोहित राठौर को 2-1 से पराजित किया l प्रतियोगिता के इन मुकाबले में श्री सुमित जोशी, श्री वासु , श्री यशपाल सिंह कोहली , कुमारी रानी राजभर ने निर्णायक की भूमिका निभाई l प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉक्टर पी0सी0 पैन्यूली ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु क्रीड़ा समिति के समस्त सदस्यों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, छात्र संघ पदाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया l October 18, 2025 No Comments Read More »
जौनसार बावर की दिवंगत विभूतियां” का द्वितीय संस्करण शीघ्र होगा प्रकाशित October 18, 2025 No Comments Read More »
सेपियंस विद्यालयों में दीपों का पर्व दीपावली हर्षोल्लास और आध्यात्मिकता के साथ मनाया गया October 18, 2025 No Comments Read More »
वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय में संस्कृत विभागीय परिषद का गठन October 16, 2025 No Comments Read More »
मिशन शक्ति फेज 5: एसपी ने रमाबाई महाविद्यालय में बच्चों को किया जागरूक October 16, 2025 No Comments Read More »
थाना सेलाकुई पर श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय द्वारा आगामी धनतेरस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्वों के दृष्टिगत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। October 16, 2025 No Comments Read More »
अगरोड़ा टिहरी में प्रभारी प्राचार्य डॉ अजय कुमार की अध्यक्षता में एंटी ड्रग समिति द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। October 16, 2025 No Comments Read More »
वनस्पति विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद् गठन एवं आपदा प्रबंधन गोष्ठी October 12, 2025 No Comments Read More »
सेवानिवृत्त लेखपाल के गृह-प्रवेश पर यथार्थ गीता पाठ एवं भंडारा October 12, 2025 No Comments Read More »