National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 16, 2026 2:32 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 16, 2026 2:32 am

वनस्पति विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद् गठन एवं आपदा प्रबंधन गोष्ठी

 

12 अक्टूबर 2025, विकासनगर।

वनस्पति विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद् गठन एवं आपदा प्रबंधन गोष्ठी

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर (देहरादून) के वनस्पति विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद् का गठन किया गया। बी.एससी प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया। चयनित पदाधिकारियों में अध्यक्ष: ज्योति जोशी (BSc V सेम), उपाध्यक्ष: समीर (BSc III सेम), सचिव: लक्की (BSc III सेम), सह सचिव: त्रिवली शर्मा (BSc I सेम) एवं कोषाध्यक्ष: अभिजीत सिंह (BSc III सेम)।

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन विषय पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. पी.एस. चौहान ने किया। डॉ. सुशील सती ने फाइटोकैमेस्ट्री और पेड़-पौधों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला, वहीं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली ने चरकसंहिता और उसकी औषधीय महत्ता पर चर्चा की। वाणिज्य विभाग के डॉ. आर.पी. बडोनी ने पेड़-पौधों के आर्थिक महत्व को रोजगारपरक कार्यक्रमों से जोड़ने की बात कही। मुख्य शास्ता डॉ. केष्टवाल ने गणितीय दृष्टिकोण से वनस्पतियों की उत्पादक क्षमता पर विचार रखे। डॉ. परवेज़ आलम ने देश की आर्थिक स्थिति और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को रेखांकित किया, जबकि डॉ. नेहा कुकरेती ने आपदा से बचाव के उपायों पर जोर दिया।

प्रभारी प्राचार्य प्रो. आर.एस. गंगवार ने शास्त्रों में वर्णित औषधीय साहित्य और प्राकृतिक संसाधनों के अनावश्यक दोहन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने चयनित पदाधिकारियों एवं समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस कार्यक्रम में डॉ. दीप्ति बगवाडी, डॉ. सीमा पुंडीर, बलबीर सिंह पंवार और सुनील मैठानी उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *