National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 7, 2026 7:14 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 7, 2026 7:14 pm

सेवानिवृत्त लेखपाल के गृह-प्रवेश पर यथार्थ गीता पाठ एवं भंडारा 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

सेवानिवृत्त लेखपाल के गृह-प्रवेश पर यथार्थ गीता पाठ एवं भंडारा 

 

जनपद अम्बेडकर नगर मुख्यालय में स्थित कृष्णानगर कालोनी अकबरपुर में स्थित भक्त जेई अनुराग यादव पुत्र सेवानिवृत्त लेखपाल राधेश्याम यादव के नव निर्मित मकान के गृह-प्रवेश पर यथार्थ गीता पाठ एवं भंडारे का आयोजन हुआ। विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित कालजयी धर्म शास्त्र यथार्थ गीता के प्रणेता समय के तत्व द्रष्टा महापुरुष अनंत विभूषित करूणा निधान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज की कृपा व उनकी प्रेरणा से आज यथार्थ गीता पाठ भक्तों के हर मांगलिक कार्यों पर हो रहा है। 20 घंटे तक चलने वाला यथार्थ गीता पाठ करने और कराने से प्रकाश रुपी सकारात्मक ऊर्जा से अंधकार रुपी नकारात्मक ऊर्जा भाग जाती है । जहां- जहां तक यथार्थ गीता की ईश्वरीय पंक्तियों का उपदेश सुनाई पड़ता है वहां तक का वातावरण दिव्यता में परिवर्तित हो जाता है, गीतोक्त साधना का परमाणु विकसित हो जाता है। यथार्थ गीता संसार के लिए ईश्वरीय वरदान है । इसमें विश्व को समेकित करने की क्षमता है, विश्व को एक मंच पर लाने की क्षमता है। यह मजहब मुक्त मानव मात्र का धर्म शास्त्र है। एक परमात्मा को भजने का उपाय है। विशुद्ध ब्रम्हविद्या है। लौकिक जीवन को साधकर पारलौकिक जीवन तक की दूरी तय कराने वाली विधि विषेष की कुंजी है। इसमें विश्व गुरु बनने और बनाने का गीतोक्त साधना है। यथार्थ गीता पूज्य श्री गुरुदेव भगवान ने ईश्वरीय आदेश से लिखा है। ओम जप सद्गुरु सेवा ध्यान पर यथार्थ गीता बल देती है

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *