National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 9:11 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 9:11 am

मिशन शक्ति फेज 5 के तहत कटका पुलिस ने बच्चों को किया जागरूक 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

 

मिशन शक्ति फेज 5 के तहत कटका पुलिस ने बच्चों को किया जागरूक 

जनपद अम्बेडकर नगर के थानाध्यक्ष कटका राकेश कुमार के नेतृत्व में कटका पुलिस टीम ने मिशन शक्ति के तहत मां गायत्री शक्ति विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलईपुर जलालपुर अम्बेडकर नगर में बच्चों को जागरूक किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने साइबर क्राइम के विषय में व उससे बचने के उपाय के विषय में विस्तार से बच्चों को बताकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए किसी को भी ओटीपी, आधार नंबर इत्यादि गोपनीय चीजें न बताएं । साइबर ठग तरह तरह के के लालच देंगे कि इतना पैसा भेजो दोगुना हो जाएगा लेकिन इस दोगुने की लालच में न आया करें। उन्होंने बताया कि यदि आप में से कोई साइबर का शिकार हो भी गया तो तुरंत 1930 पर काल करे। महिला कांस्टेबल विनम्रता मिश्रा ने मिशन शक्ति फेज 5 के विषय में विस्तार से चर्चा की । उन्होंने 1930, 1076, 1090 इत्यादि सरकारी सुविधाओं के विषय में जागरूक किया। उन्होंने बैड टच गुड टच के विषय में भी बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रशान्त हरि मिश्रा, सहायक अध्यापक सुभाष चन्द्र यादव, विजय प्रकाश शुक्ला, राकेश कुमार मिश्रा, विमल प्रकाश मिश्रा, रानी सिंह, अनामिका पांडे अनीता पांडे आदि लोग उपस्थित रहे। कांस्टेबल अनिल कुमार पासवान , कांस्टेबल, आशुतोष, कांस्टेबल विजय शंकर भी इस अवसर पर मौजूद रहे। फिलहाल सरकार के मंशानुरूप मिशन शक्ति फेज -5 का प्रचार-प्रसार व जागरकता अभियान स्कूल से लेकर गांव तक पुलिस कर्मियों के माध्यम से लगातार जारी है। इन प्रयासों से लोगों में जागरूकता बढ़ भी रही है। इस मिशन को और सशक्त बनाने के लिए अन्य विभाग के लोगों को भी लगाने की आवश्यकता है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।