National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 7, 2026 10:11 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 7, 2026 10:11 pm

जौनसार बावर की दिवंगत विभूतियां” का द्वितीय संस्करण शीघ्र होगा प्रकाशित

जौनसार बावर की दिवंगत विभूतियां” का द्वितीय संस्करण शीघ्र होगा प्रकाशित

 

18 अक्टूबर। चकराता वर्ष 2013 में प्रकाशित “जौनसार बावर की दिवंगत विभूतियां” का द्वितीय संस्करण शीघ्र ही पाठकों के समक्ष आने वाला है। इस पुस्तक में उन महान विभूतियों का जीवनवृत्त शामिल किया गया है जिन्होंने जौनसार बावर क्षेत्र के उत्थान और गौरव हेतु अपना जीवन समर्पित किया।

लेखक मंडल के अनुसार बीते 12 वर्षों में क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व इस संसार से विदा हो चुके हैं, जिन्होंने समाज, शिक्षा, संस्कृति और लोकसेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। इन्हीं महान आत्माओं की प्रेरणा को जीवित रखने हेतु पुस्तक का यह विस्तारित संस्करण प्रकाशित किया जा रहा है।संपादक भारत चौहान और डॉ. राजकुमारी चौहान ने बताया कि जिन परिजनों या नागरिकों को लगता है कि उनके क्षेत्र या परिवार से किसी का जौनसार बाबर के लिए उल्लेखनीय योगदान रहा है, वे 25 अक्टूबर 2025 तक उनका जीवन परिचय और चित्र व्हाट्सएप नंबर 9411528355 पर भेज सकते हैं।

     पुस्तक का लोकार्पण 19 नवंबर को एक भव्य समारोह में ‘द उत्तरायण होटल’ नवीन चकराता में किया जाएगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *