National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 8:50 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 8:50 am

सेपियंस विद्यालयों में दीपों का पर्व दीपावली हर्षोल्लास और आध्यात्मिकता के साथ मनाया गया

सेपियंस विद्यालयों में दीपों का पर्व दीपावली हर्षोल्लास और आध्यात्मिकता के साथ मनाया गया

 

सेपियंस विद्यालय विकास नगर तथा हरबर्टपुर में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेपियंस विद्यालय विकास नगर में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, वहीं हरबर्टपुर शाखा में महालक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और मधुर प्रार्थना गीत के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा समूह गीत, नृत्य, चौपाइयाँ, भजन और दीपावली पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी गई। विशेष रूप से “राम आएंगे” गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर संस्कृति और वंशिका सैनी ने दीपावली पर अपने विचार प्रकट किए, वहीं हरबर्टपुर शाखा के विद्यार्थियों ने ‘हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता’ गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि मन के अंधकार को दूर कर ज्ञान, सदाचार और प्रेम का प्रकाश फैलाने का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव सकारात्मकता और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने विद्यार्थियों को दीपावली के पाँच दिवसीय पर्व का महत्व बताते हुए अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश दिया और सभी को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाई दूज की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर सुश्री रश्मि गोयल ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि दीपावली हमें यह सिखाती है कि जीवन में सच्चाई, सद्भावना और आत्मज्ञान का दीप सदैव प्रज्वलित रखना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने “तमसो मा ज्योतिर्गमय” — अर्थात अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संकल्प लिया।

यह आयोजन न केवल आनंदमय रहा बल्कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था जगाने वाला भी सिद्ध हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक विभु गोयल, विद्या जोशी, आदित्य आले, मोनिका वर्मा, मोनिका शर्मा, कमल छैत्री, अंजलि कोठारी, उमा पुंडीर, विनीता, विभा, संध्या, मानसी परमार, बीना शर्मा, कृष तथा यश सिंघल का सहयोग सराहनीय रहा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।