National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 11, 2026 10:04 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 11, 2026 10:04 pm

वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया जी का आकस्मिक निधन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया, (दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष,) के आकस्मिक निधन पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने दुःख व्यक्त किया है। जिलाधिकारी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

सहायक निदेशक/ जिला सूचना अधिकारी श्री बद्री चंद नेगी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *