National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 23, 2026 4:32 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 23, 2026 4:32 am

पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की मांग, एससी/एसटी एम्पलाइज फेडरेशन ने आंदोलन की रणनीति तय की

पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की मांग, एससी/एसटी एम्पलाइज फेडरेशन ने आंदोलन की रणनीति तय की

 

  • सरकार से इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, अक्टूबर-नवंबर में आक्रोश रैली की चेतावनी

 

देहरादून। उत्तराखंड एससी/एसटी एम्पलाइज फेडरेशन की प्रांतीय एवं गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में फेडरेशन ने राज्य सरकार से इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा पदोन्नति में आरक्षण शीघ्र लागू करने की मांग की।

 

फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर और प्रांतीय महासचिव इंजीनियर सुनीत सिंह ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा केवल सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि एससी/एसटी समाज के प्रतिनिधित्व और सरकारी सेवाओं में आने वाले शिक्षित युवाओं के भविष्य से भी जुड़ा है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो अक्टूबर अथवा नवंबर 2026 में फेडरेशन के नेतृत्व में आक्रोश रैली एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें कर्मचारी संगठनों के साथ सामाजिक एवं छात्र संगठनों को भी शामिल किया जाएगा।

 

फेडरेशन ने सरकार से लंबे समय से लंबित इस विषय पर स्पष्ट और समयबद्ध निर्णय लेने की मांग की है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *