National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 11, 2026 9:58 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 11, 2026 9:58 pm

दून पुलिस का सत्यापन अभियान ।

 

दून पुलिस का सत्यापन अभियान ।

सेलाकुई क्षेत्र में स्थित हास्टलों तथा होम स्टे तथा आवासीय भवनों में दून पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान।

सत्यापन के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 35 भवन स्वामियों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट में कार्यवाही करते हुए किया 3,50,000 रू0 का जुर्माना।

22 संदिग्धों को थाने पर लाकर की गई पूछताछ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन पर दून पुलिस द्वारा किया गया हास्टलों/होम स्टे आदि का औचक निरीक्षण।

थाना सेलाकुई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक को 17-06-2025 थाना सेलाकुई पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन हेतु सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 35 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 35 चालान कर 3,50,000 रूपये का जुर्माना अध्यारोपित किया गया। कार्यवाही के दौरान 22 व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई । अभियान लगातार जारी है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *