National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 10:21 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 10:21 pm

औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं, सरकार दिलाए हक – रघुनाथ सिंह नेगी

औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं, सरकार दिलाए हक – रघुनाथ सिंह नेगी

 

12-12 घंटे काम के बावजूद नहीं मिल रहा ओवरटाइम व सुविधाएं

विभागीय उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठाए सवाल

श्रमिक हितों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की मांग

विकासनगर 

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों की स्थिति को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की फैक्ट्रियों में काम कर रहे श्रमिकों के जीवन स्तर, उनके अधिकारों और न्याय को लेकर न तो सरकार गंभीर है और न ही विधायक कोई चिंता दिखा रहे हैं।

नेगी ने आरोप लगाया कि अधिकांश औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों से 12-12 घंटे काम लिया जाता है, लेकिन उन्हें ओवरटाइम का भुगतान और अन्य आवश्यक सुविधाएं नहीं दी जातीं। उन्होंने कहा कि कई फैक्ट्रियां ईएसआई और अन्य श्रमिक सुविधाएं देने में आनाकानी करती हैं, जिससे श्रमिकों का लगातार शोषण हो रहा है।

उन्होंने ठेका प्रथा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ठेके पर काम करने वाले श्रमिकों के साथ कोई दुर्घटना या अनहोनी हो जाए तो उनकी सुनवाई तक नहीं होती। नेगी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़कर केवल औपचारिकता निभा रहे हैं।

मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि आज स्थिति यह हो गई है कि श्रमिक, कार्मिक, उपनल, पीआरडी, होमगार्ड, आंगनबाड़ी कर्मी और बेरोजगार—सभी को अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी पड़ रही है। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि जब हर वर्ग को स्वयं संघर्ष करना है, तो विधायकों की भूमिका क्या रह जाती है।

नेगी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने की आवश्यकता है, जो केवल निजी स्वार्थों तक सीमित हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि श्रमिक हितों का उल्लंघन करने वाले फैक्ट्री मालिकों और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में हाजी असद और प्रवीण शर्मा पिन्नी भी मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।