रिखणीखाल-
रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम नावेतल्ली में गैस आपूर्ति की किल्लत व बाधित हो रही।
ग्राम नावेतल्ली ,रिखणीखाल प्रखंड व नैनीडांडा प्रखंड का सीमांत व दुर्गम गाँव है ,जहाँ लगभग 35-40 परिवार जैसे तैसे अपना जीवन निर्वाह कर रहे हैं। अभी देखा गया है व ग्रामीणों की शिकायत व अनुरोध है कि इस गाँव में जनवरी 2026 के अन्तिम सप्ताह से भारत गैस सर्विस भौन द्वारा घरेलू गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है।गाँव में 80% उपभोक्ताओं के गैस सिलेंडर खाली पड़े हैं। जो कि घर के एक कोने में धूल फांक रहे हैं। इस गाँव के अधिकांश गैस सिलेंडर भारत गैस सर्विस भौन के ही हैं। आजतक इस गैस एजेन्सी की अच्छी सर्विस देखकर लोगों ने इंडेन गैस सर्विस धुमाकोट से स्थानांतरित किये हैं। अस इस एजेन्सी से भी गैस आपूर्ति में विघ्न बाधा उत्पन्न हो रही है।
गाँव में कमजोर संचार नेटवर्किंग की वजह से व अशिक्षित ,अनजान की वजह से ग्रामीण ऑनलाइन गैस बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। गाँव में अधिकांश वृद्ध पुरुष व महिलायें हैं जो ऑनलाइन का प्रयोग सही नहीं कर सकते। अब गैस बुकिंग के नये नियम की जानकारी के अभाव से लोग बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें पता ही नहीं कि कब बुकिंग करनी है या कैसे करना है।ओ टी पी क्या बला है।अभी तक गाँव में 5 गैस कनेक्शन बुकिंग हैं। लोगों को जानकारी के अभाव व निपुण न होना समस्या बनती जा रही है।इससे पहले गैस की आपूर्ति प्रति माह 22 तारीख को निर्वाध होती रही है।लेकिन इस जनवरी से परेशानी हो गई है।तब से गैस आपूर्ति ठप्प है।
इस सम्बन्ध में भारत गैस सर्विस के संचालक से सम्पर्क किया गया तथा परेशानी से अवगत कराया।उनका कहना था कि अब गाँव गाँव में गैस आपूर्ति करना सम्भव नहीं है।केवल मुख्य सड़क मार्ग के गांवों तक ही गैस वाहन जायेगा। जबकि ग्राम नावेतल्ली मुख्य सड़क मार्ग से 2.5 किलोमीटर सम्पर्क मार्ग पर स्थित है।इससे पूर्व गैस वाहन बराबर जाता रहा है।
अब ग्रामीणों की इच्छा है कि गैस पूर्ववत की भांति आपूर्ति होता रहे।उन्होने जिलाधिकारी गढ़वाल व गैस प्रबन्धक से गुहार व अनुरोध है कि गैस की आपूर्ति पहले की तरह यथावत चालू करायें जिससे ग्रामीणों को असुविधा का सामना न करना पडे।





