National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 10:08 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 10:08 am

प्राथमिक विद्यालय के नजदीक लग रहा है मोबाइल टावर

ग्राम पंचायत लाइन जीवन गढ़ के ग्रामिणों ने किया मोबाइल टावर का विरोध 

 

प्राथमिक विद्यालय के नजदीक लग रहा है मोबाइल टावर

 

विकास नगर के ग्राम पंचायत लाइन जीवनगढ़ प्राथमिक विद्यालय के नजदीक लगने वाले मोबाइल टावर का विरोध आज ग्रामीणों ने तेज किया,इस संबंध मे ग्रामिणों ने एक ज्ञापन आज उप जिलाधिकारी विकास नगर को सौपा, इस मामले पर ग्रामिणों ने बताया कि लाइन जीवनगढ़ प्राथमिक विद्यालय में लगने वाले मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन से गांव में तरह-तरह बीमारी के फैलने के आशंका है, उन्होंने कहा कि हैरानी तो इस बात की है कि उक्त टावर प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री से सटाकर लगाया जा रहा है, जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों पर इस मोबाइल टावर के रेडिएशन का प्रभाव शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से पड़ेगा तथा आसपास रहने वाले ग्राम वासियों पर भी इसका बहुत गहरा हानिकारक प्रभाव पड़ेगा, ग्रामिणो ने कहा कि गांव में कई बुजुर्ग है, जो कि पूर्व में ही कई बीमारियों से ग्रसित है,उनके ऊपर भी इस मोबाइल टावर का रेडिएशन से बुरा असर देखने को मिलेगा, जिसका सभी ग्राम वासियों एवं स्कूल प्रबंधन समिति के द्वारा विरोध किया जा रहा है, जिस जगह पर यह टावर लगाया जा रहा है उक्त व्यक्ति को सभी ग्राम वासियों के द्वारा मना करने पर भी वह अपने दबंगई के चलते टावर को वही लगाने की बात कहकर ग्राम वासियों को डरा धमका रहा है, आज सभी ग्रामीणों ने मोबाइल टावर के विरोध में तहसील विकास नगर पहुंचकर उप जिलाधिकारी विकास नगर को एक ज्ञापन दिया और ग्राम वासियों ने कहा उक्त मोबाइल टावर को वहां से तुरंत हटाया जाए इस मौके पर ग्रामवासी विजय चौहान रमेश वाजिद महेश दिनेश मदन सुभाष राजू अनीता बंटी सुनीता रेशमा कई ग्रामीण मौजूद रहे,

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *