National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 5:35 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 5:35 pm

आवारा छोडी गई गौ माताओं को आसरा देने के लिए खोली गई गौशाला

उत्तराखंड साहिया 

जिला अधिकारी देहरादून साहिया वासियों द्वारा आवारा छोडी गई गौ माताओं को आसरा देने के लिए खोली गई गौशाला के वार्षिक उत्सव में पहुंचे। और गौशाला में पल रहे पशुओं के संरक्षण हेतु ढाई लाख रुपए की राहत राशि देने का समिति को भरोसा दिया।इस कार्यक्रम में लखवाड ब्यासी बांध प्रभावित 10 लोगों को मुआवजा राशि के चैक भी वितरित किए।

जिलाधिकारी देहरादून संविन बंसल करीब साढ़े 12 बजे साहिया पंहुच। और शौर्य स्थल पर वीर नंतराम नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण की। उसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा गौ माताओं की सेवा करना पुन्य का काम है। उन्होंने गौ संरक्षण हेतु समिति को ढाई लाख रुपए देने की बात कही। इस दौरान लखवाड ब्यासी बांध परियोजना से प्रभावित 10 लोगों को चैक वितरित किए। उसके बाद उन्होंने जन समस्या को सुना और सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हल कराने के निर्देश दिए।इस मौके पर अलसी गांव में लोनिवि साहिया द्वारा एक साल पूर्व तोडी गई पाईप लाईन को टीक कराने की शिकायत भी की। कार्यक्रम के पश्चात जिला अधिकारी देहरादून ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया का निरीक्षण किया।इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग की। जिसपर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शीघ्र समस्या हल कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर बाध्य यंत्रो द्वारा भंजन वर्मा की टीम ने ढोल बाजों की विभिन्न धुनों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।

वही दूसरी ओर गौशाला में पूजा अर्चना एवं हवन जैसे कार्यक्रम भी किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आईपीएस जगत राम जोशी द्वारा की गई। मंच संचालन पूर्व प्रधान रणवीर सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट कालसी गौरी प्रभात, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर विधिया दत्त सागर कापडी, लोनिवि साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल, सिंचाई विभाग अम्बाडी के अधिशासी अभियंता पीएन राय, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता रविन्द्र बिष्ट, गौ संरक्षण समिति के अध्यक्ष राकेश चौहान, अलसी गांव के स्याणा टीकम सिंह बिष्ट, अमर सिंह चौहान, भारत चौहान, भीम दत्त वर्मा, उमा दत्त जोशी, सतपाल राय, मोहन लाल शर्मा, प्रवीन चौहान, नंदलाल भारती, कुन्दन सिंह चौहान, अमित जोशी सहित कई गौ संरक्षण समिति के सदस्य एवं गौ प्रेमी उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.