National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 23, 2026 5:58 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 23, 2026 5:58 am

विकास नगर।वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय के छात्रों ने चलाया स्वच्छता एवं दीवार लेखन अभियान।

 

वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय के छात्रों ने चलाया स्वच्छता एवं दीवार लेखन अभियान।

कालसी 17 फरवरी। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने कालसी व्यासनहरी रूहाड़ा आदि स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर दीवार लेखन का कार्य भी किया।
इस अवसर पर अजीज प्रेम फाउंडेशन के संयोजक राहुल सिंघल ने कहा है कि स्वच्छता वर्तमान समय की आवश्यकता है स्वच्छ समाज ही प्रगति के शिखर पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा है कि स्वच्छ रहने से ही बीमारियों से हम दूर रह सकते हैं इसलिए प्रत्येक स्वयं सेविसेवी का कर्तव्य अपने परिवार गांव व समाज को स्वस्छ रखना है।
अजीज प्रेम फेडरेशन के मंजू रावत ने स्वच्छ भारत मिशन के प्रमुख उद्देश्यों के बारे में कहा है कि खुले में शौच को समाप्त करना, शौचालयों के निर्माण को बढ़ावा देना, स्वच्छता और स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करना और कचरे का सुरक्षित निपटान सुनिश्चित करना शामिल है।
राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा है कि सात दिवसीय शिविर में छात्रों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता अभियान एवं नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि दीवार लेखन में छात्रों ने उत्साहित होकर जन जागरूकता को लेकर विभिन्न स्थानों पर लेखन कार्य किया जिससे लोग भी प्रभावित हो रहे हैं।
श्रीमती चौहान ने कहा कि अनुशासित दिनचर्या के अनुसार ग्राम विकास, ग्राम की सेवा, स्वच्छता, नशा मुक्ति आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे है जिसमें सभी युवा छात्र बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिलीप कुमार भाटिया, रविंद्र, अजीम प्रेमजी फाउन्डेशन से मंजू रावत, पवन पाराशर, राहुल सिंघल, अनुराग सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।
_________________________

एनएसएस शिविर के दौरान ब्यासनहरी, रुहाड आदि ग्रामीण क्षेत्रों में एनएसएस स्वयंसेवियो द्वारा चलाए गए दीवार लेखन में सभी छात्रों ने उत्साह दिखाया दीवार लेखन में समाज को जागृत करते हुए नशा मुक्ति को लेकर अनेक संदेश लिखे गए हैं, साथ ही ग्राम की स्वच्छता पर आधारित संदेश लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *