National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 23, 2026 4:38 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 23, 2026 4:38 am

यमुना घाट के उद्घाटन से पहले अंकिता हत्याकांड के VIP पर स्थिति स्पष्ट करे सरकार: विकास शर्मा

यमुना घाट के उद्घाटन से पहले अंकिता हत्याकांड के VIP पर स्थिति स्पष्ट करे सरकार: विकास शर्मा

 

विकासनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकासनगर दौरे को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ने सरकार से अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

 

विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री यमुना घाट के अनावरण से पहले प्रदेश की जनता को यह बताएं कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस कथित वीआईपी का जिक्र सामने आया था, उसकी पहचान और मामले में अब तक हुई कार्रवाई की स्थिति क्या है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वीआईपी की पहचान को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में जांच की वर्तमान स्थिति और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।

शर्मा ने कहा कि यमुना घाट के उद्घाटन के दौरान नदी की स्वच्छता और संरक्षण की बात होगी, लेकिन सरकार को पछवादून क्षेत्र में यमुना और उसकी सहायक नदियों में खनन से जुड़े आरोपों पर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि नदी क्षेत्र में हुए कथित दोहन के लिए जिम्मेदारी किसकी है और इसकी निगरानी किस स्तर पर हुई।

 

उन्होंने विकासनगर की करीब 535 करोड़ रुपये की परियोजना का मुद्दा भी उठाया। शर्मा के अनुसार, एक भाजपा नेता द्वारा इस परियोजना में करीब 100 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि इतने गंभीर आरोपों के बाद मामले की जांच की स्थिति क्या है और अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की वर्तमान प्रगति तथा अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में उपलब्ध आधिकारिक जानकारी जनता के सामने रखी जाए।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का विकासनगर दौरा क्षेत्र की समस्याओं और जनता से जुड़े सवालों पर सरकार की जवाबदेही स्पष्ट करने का अवसर भी होना चाहिए।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *