National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 30, 2026 11:35 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 30, 2026 11:35 am

जौनसार-बावर के पूर्व आईएएस हरि चन्द सेमवाल बने उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग के सदस्य

जौनसार-बावर के पूर्व आईएएस हरि चन्द सेमवाल बने उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग के सदस्य

 

देहरादून। जौनसार-बावर क्षेत्र के लिए गौरव का एक और अवसर सामने आया है। क्षेत्र के वरिष्ठ एवं पूर्व आईएएस अधिकारी हरि चन्द सेमवाल को उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जौनसार-बावर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

राज्य शासन के आदेश के क्रम में राज्यपाल के आदेश 25 अगस्त 2026 के तहत मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 22(1) के अंतर्गत हरि चन्द सेमवाल को उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरि चन्द सेमवाल का प्रशासनिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। पूर्व आईएएस अधिकारी के रूप में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जौनसार-बावर का बढ़ा मान

मानव अधिकार आयोग जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में जौनसार-बावर के वरिष्ठ अधिकारी को जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्रवासियों में उत्साह है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नियुक्ति हरि चन्द सेमवाल के साथ-साथ पूरे जौनसार-बावर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

 

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि वह अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव का उपयोग करते हुए मानवाधिकारों के संरक्षण तथा आम नागरिकों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे

क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

हरि चन्द सेमवाल की नियुक्ति पर जौनसार-बावर क्षेत्र के विभिन्न लोगों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायक है।

 

दून वैली टाइम्स परिवार की ओर से हरि चन्द सेमवाल को उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *