National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 19, 2026 5:58 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 19, 2026 5:58 pm

चार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया जा रहा पेश

चार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया जा रहा पेश

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय 

विकासनगर, 19 अगस्त। न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को बुधवार को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली विकासनगर प्रभारी निरीक्षक ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया था। टीमों ने 18 और 19 अगस्त को कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार वारंटियों में अनीत कुमार (38) निवासी शिव विहार कॉलोनी, मंडी चौक विकासनगर, के खिलाफ परिवाद संख्या 953/22 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वारंट जारी था। राकेश कुमार (46) निवासी लक्ष्मीपुर, पृथ्वीपुर खेड़ा विकासनगर के खिलाफ परिवाद संख्या 467/22 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत कार्रवाई थी।

इसके अलावा विक्की कुमार (32) और बलीराम (55), दोनों निवासी आदर्श विहार, हरबर्टपुर, को परिवाद संख्या 784/22 में धारा 323, 504 और 506 भादवि से संबंधित गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह गुसाईं, उपनिरीक्षक मयंक त्यागी, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर नौटियाल सहित हेड कांस्टेबल राजेंद्र बर्त्वाल और कांस्टेबल अमित परमार व सुरेंद्र तोमर शामिल रहे।

 

पुलिस के अनुसार वारंटियों के खिलाफ न्यायालय के आदेशों की तामीली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *