National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 3:21 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 3:21 am

बाबा गोविंद साहब मेला को राजकीय मेला दर्ज करने को संकल्पित हुए सीएम योगी 

स्टेट ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

194 परियोजनाओं के लिए 706 करोड़ की सीएम योगी का अम्बेडकर नगर को सौगात 

 

बाबा गोविंद साहब मेला को राजकीय मेला दर्ज करने को संकल्पित हुए सीएम योगी 

 

अम्बेडकर नगर जनपद की तीन विधानसभाओं जलालपुर, आलापुर व टांडा के विकास हेतु 706 करोड़ का शिलान्यास / लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध बाबा गोविंद साहब की तपोभूमि में आयोजित लोकार्पण/ शिलान्यास के इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कुल 194 विभिन्न परियोजनाओं के लिए यह सौगात दिया। मोस्ट बैकवर्ड को खुश करने के दृष्टिगत इस कार्यक्रम में 2027 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सुभासपा, निषाद पार्टी व आपना दल के जिला अध्यक्षों को भी मंच पर आमंत्रित किया गया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, श्रृंगवेरपुर में निषाद राज व भगवान राम की गले मिलते हुए भव्य मूर्ति, व महाराजा सुहेल देव के नाम से विश्व विद्यालय आदि व सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम से संबंधित योजना/ परियोजना के संबंध में भी चर्चा किये। उन्होंने प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा परिभाषित पीडीए का मतलब पीट देंगे अहीर व अल्पसंख्यक का समर्थन किया । सीएम योगी के संबोधन के पहले प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर, एमएलसी हरिओम पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पांडे ने अम्बेडकर नगर के विकास हेतु मुख्यमंत्री से अपील की। उनके मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा गोविंद साहब मेला को राजकीय मेला दर्ज करने को संकल्पित हुए। इस शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनीता कमल, संजू देवी, जयराम विमल, त्रिवेणी राम, जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, पूर्व सांसद रितेश पांडे, राम प्रकाश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर, आदि लोग मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *