National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 6, 2026 3:51 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 6, 2026 3:51 am

ऐतिहासिक क्षण देवभूमि लाखामण्डल में पहली बार पधारे सोमेश्वर महाराज

ऐतिहासिक क्षण देवभूमि लाखामण्डल में पहली बार पधारे सोमेश्वर महाराज

लाखामण्डल (देहरादून) 05 अक्टूबर 2026

आज देवभूमि लाखामण्डल के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। गीठ पट्टी पुजारी समिति खर्षाली एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री पुरुषोत्तम उनियाल जी के माध्यम से आराध्य देवता सोमेश्वर महाराज जी की डोली को प्रथम बार लाखामण्डल स्नान एवं दर्शन हेतु लाया गया।यह पहला अवसर है जब सोमेश्वर महाराज जी की पावन डोली शिव नगरी लाखामण्डल पधारी है।
इस दिव्य अवसर पर देवता के साथ यमुनोत्री धाम के रावल हर्षाली, श्री जयवीर रावत, श्री पुरुषोत्तम उनियाल, ग्राम बनास के पूर्व प्रधान श्री विजय सिंह पवार, श्री चैन सिंह पवार, सोमेश्वर देवता के स्पेशल सेवक श्री सूरज तोमर, श्री प्रेम बल्लभ उनियाल, समिति सदस्य श्री भजन सिंह, श्री राकेश ‌ गीठ पट्टी श्री चैन सिंह पुजारी समिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लाखामण्डल में भव्य स्वागत समारोह में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती बचना शर्मा ‌ अनूप शर्मा पंडित महिमा नंद गौड़, पंडित नरेश बहुगुणा,‌ केशव शर्मा ‌ पप्पू माली ‌ ओम प्रकाश भाजपा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी ‌ लोक गायक डब्ल्यू आर्य ‌ घनश्याम लाखामण्डल चौकी इंचार्ज नवीन खन्ना, ‌ पुलिस विभाग समस्त टीम ढोल वादक श्री पूरण दास एवं समस्त लाखामण्डल ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समस्त क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है कि इतिहास में पहली बार सोमेश्वर महाराज हमारे गांव व क्षेत्र में पधारे हैं। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना, पांडव नृत्य और भंडारे का आयोजन किया गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

*सेपियंस स्कूल में राष्ट्रनिर्माण, चरित्र निर्माण एवं स्वावलंबन का संदेश* द सेपियंस स्कूल, हरबर्टपुर में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामयी एवं प्रेरणाप्रद विशेष सभा का आयोजन किया गया। सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वदेशी भावना तथा आत्मनिर्भरता के संस्कारों को विकसित करना रहा। इस अवसर पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं नेशनल कैरेक्टर बिल्डिंग कैंपेन के निदेशक श्री रविंद्र कुमार सैनी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शिक्षा, चरित्र निर्माण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान ने विद्यार्थियों को सदैव सत्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्तरदायित्व के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्तम चरित्र के निर्माण तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। सभा में आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के निदेशक तथा स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक श्री रघुनाथ सिंह जी की भी विशिष्ट उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना केवल खरीदारी का विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्र के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों विशिष्ट अतिथियों के प्रेरणादायी विचारों ने विद्यार्थियों में ‘मैं नहीं, हम’ की भावना, राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प जागृत किया। सभा का वातावरण राष्ट्रप्रेम, सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा। विद्यालय निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने दोनों विशिष्ट अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा उनके प्रेरक विचारों को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए अमूल्य मार्गदर्शन बताया। इस अवसर पर विभु गोयल, विद्या जोशी, मानसी, पारुल, वंदना आदि के साथ समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे