National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 7, 2026 1:45 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 7, 2026 1:45 pm

ये कैसा 1905 हेल्पलाइन नम्बर है,जो 11 माह पश्चात भी समस्या का समाधान व जवाब न दे सका?

 

 

ये कैसा 1905 हेल्पलाइन नम्बर है,जो 11 माह पश्चात भी समस्या का समाधान व जवाब न दे सका?

रिखणीखाल उत्तराखंड

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

रिखणीखाल प्रखंड के स्थानीय निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता प्रभुपाल सिंह रावत ने मुख्य मंत्री हेल्पलाइन 1905 में विगत वर्ष सितम्बर, 2023 में 3 शिकायतें पंजीकृत करायी थी जिनका क्रमांक 447246 दिनांक 24/09/2023, 447452 दिनांक 25/09/2023 व 448104 दिनांक, 26/09/2023 है। कुछ दिन तक तो फोन आते रहे कि अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दी है।धीरे धीरे समय निकलता रहा,फिर बिना बताये शिकायत बन्द कर दी गई।

ये कैसा 1905 हेल्पलाइन नम्बर है,जो 11 माह पश्चात भी समस्या का समाधान व जवाब न दे सका?

अब 11 महीने होने जि रहे हैं, लेकिन न मौका मुआयना करने कोई आया न समस्या का हल निकला और न कोई पत्र व आदेश जारी हुआ। कहा व सुना जाता है कि माननीय मुख्य मंत्री जी स्वयं 1905 की समीक्षा करते हैं तथा शिकायत कर्ता को फोन भी करके सन्तुष्टि देखते हैं। अब न जाने ये शिकायतें कौन से कोने में दबी हैं, जिन पर नजर नहीं पड़ रही है।ये शिकायतें 4-5 साल से लगातार हो रही हैं। स्थानीय लोग जानना चाहते हैं कि कहाँ रुकावट हो रही है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *