कुंभ हरिद्वार:– देश विदेश से आ रहे संतों – भक्तों को निःशुल्क वितरित की जा रही है यथार्थ गीता
हरिद्वार ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
*”न मैं हिन्दू न मैं मुस्लिम न मैं सिख इसाई हूॅं ।”*
*”मैं तो तेरे दिल में रहकर तेरी “ही परछाई हूॅ।।*
*”योगी मेरा मर्म बतावे। योगी तेरा हृदय जगावै।**
*”मैं योग हूॅं मैं ब्रह्मविद्या मैं माइलस्टोन हूॅं ।।”*
*”मै गीता मैं महामंत्र हूॅं । मैं कृष्ण की जुबान हूॅं ।”*
*”अड़गड़ मेरी भाष्य बतावै। मैं सृष्टि की यथार्थ हूॅं।।*”

सोहम महाराज जी द्वारा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को दी गई यथार्थ गीता

विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित कालजयी धर्म-शास्त्र यथार्थ गीता के प्रणेता समय के तत्व द्रष्टा महापुरुष अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि करुणा निधान महायोगेश्वर परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा रचित ईश्वरीय वरदान यथार्थ गीता विश्व इतिहास की अनमोल आध्यात्मिक धरोहर है। यथार्थ गीता विश्व को एक और नेक करने वाली तथा विश्व की मानवता की तारणहार है। इसकी मोक्षदायिनी ज्ञान गंगा की अविरल धारा में निरंतर अनादिकाल से आज तक संत महात्मा वैरागी मुमुक्षु गोते लगा- लगा कर भवसागर से पार हो रहे हैं। भारत के हर आध्यात्मिक मेला, चाहे वह कुंभ हो, अयोध्या प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव हो या अन्य कोई धार्मिक आयोजन व धर्म संसद, हर जगह यथार्थ गीता अपने आप को सबके हाथों में नि:शुल्क पूज्य श्री गुरुदेव भगवान की कृपा से पहुंच रही है। इसी के क्रम में कुंभ हरिद्वार में भी दो लाख यथार्थ गीता का नि: शुल्क वितरण पूज्य श्री गुरुदेव भगवान के विराट आध्यात्मिक छाया में व उनकी कृपा में सोहम महाराज की देखरेख में शुरू हो चुका है और यह तब तक चलेगा कि जब तक दो लाख का लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता।
कुंभ हरिद्वार के चेतन ज्योति अक्षय सिंधी घाट पर भी संत महात्माओं भक्तों महंत महामंडलेश्वरों में यथार्थ गीता पहुचायी गयी।






