National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 15, 2026 7:16 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 15, 2026 7:16 pm

उत्तरकाशी।जनता की सुरक्षा के लिए उत्तरकाशी पुलिस कटिबद्ध

रिपोर्टर दीपक नेगी 

उत्तरकाशी उत्तराखंड 

 

जनता की सुरक्षा के लिए उत्तरकाशी पुलिस कटिबद्ध

जिला मुख्यालय में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर आमजनमानस में कानून एवं सुरक्षा को प्रबल बनाए रखने का दिया संदेश आम जनता में कानून एवं सुरक्षा का भाव बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्री अमित श्रीवास्तव के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.10.2024 को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में फ्लैग मार्च निकाला गया।

एसडीएम भटवाडी श्री मुकेश चन्द रमोला एवं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा उत्तरकाशी मुख्यालय में कोतवाली उत्तरकाशी से विश्वनाथ चौक, कोर्ट रोड, हनुमान चौक, मुख्य बाजार, पैट्रोल पम्प, सब्जी मण्डी, भैरो चौक आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुये आम जनमानस में सुरक्षा के प्रति विश्वास को बढाया गया।

एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए कटिबद्ध है, कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की सख्त निगरानी है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामकता फैलाने व कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *