National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:29 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:29 am

उत्तरकाशी।अतिवृष्टि से प्रभावित यमुनोत्री क्षेत्र में प्रभावित आवश्यक सुविधाओं की बहाली एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

अतिवृष्टि से प्रभावित यमुनोत्री क्षेत्र में प्रभावित आवश्यक सुविधाओं की बहाली एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

रिपोर्ट राजेंद्र सिंह चौहान

उत्तरकाशी, 27 जुलाई 2024

अतिवृष्टि से प्रभावित यमुनोत्री क्षेत्र में प्रभावित आवश्यक सुविधाओं की बहाली एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने के लिए विभिन्न विभागों के स्तर से तेजी से कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने संबंधित विभागों को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने और तत्काल सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के द्वारा यात्रा के सुरक्षित व सुचारू संचालन हेतु सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं और यमुनोत्री धाम में आज भी तीर्थयात्रियों का

 आवागमन पूर्व की भांति जारी रहा।

यमुनोत्री धाम में यात्रा को सुचारू व सुरक्षित संचालन तथा क्षेत्र में इस क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित सुविधाओं की बहाली की कार्रवाईयों पर जिला मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष से निरंतर निगरानी रखकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश निर्गत किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने नियंत्रण कक्ष में पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और मौके पर गए अधिकारियों से भी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर बताया गया कि वर्तमान में यमुना नदी का जल स्तर सामान्य है। यमुनोत्री पैदल मार्ग भी सुचारू है और यात्रा सामान्य दिनों की तरह संचालित हो रही है। गंगोत्री क्षेत्र के विधायक श्री सुरेश चौहान ने भी नियंत्रण कक्ष में पहॅूंचकर यमुनोत्री क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही यात्रा व्यवस्था व प्रभावित क्षेत्र में की जा रही कार्रवाईयों के बारे में अधिकारियों से विचार-विमर्श किया।

जानकीचट्टी में पार्किंग में जमा मलवा व पत्थरों को हटाने का कार्य जारी है

यमुनोत्री क्षेत्र में बीती रात अतिवृष्टि होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुनोत्री धाम एवं जानकीचट्टी में नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में कुछ सार्वजनिक व निजी परिसंपत्तियों को नुकसान हुआ है। प्राप्त सूचना के अनुसार पुरोहित सभा के कक्ष आंशिक क्षतिग्रस्त और मंदिर समिति का जनरेटर व स्ट्रीट लाइट क्षतिग्रस्त हुई है। इसके साथ ही जानकीचट्टी में नदी का पानी और मलवा पार्किंग में आ जाने से कुछ दोपहिया व छोटे वाहनों के बहने व दबने की सूचना है। यहां पर शुभम पैलेस के सामने लगभग 40 मीटर की सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। इसके अतिरिक्त विद्युत लाईन, पर्यटन विभाग सूचना केन्द्र, सुलभ शौचालय जिला पंचायत के शौचालय, कूड़ा कॉम्पेक्टर मशीन भी क्षतिग्रस्त हुई है। जानकीचट्टी में कई दुकानों में मलवा भरने के साथ ही उरेडा पावर हाउस की नहर तथा यात्री पंजीकरण केन्द्र को भी क्षति पहुंची है। इस घटना में वर्तमान तक कोई जनहानि एवं पशुहानि नहीं हुई है। यमुनोत्री पैदल मार्ग सुरक्षित है।

यमुनोत्री क्षेत्र में यूपीसीएल द्वारा युद्धस्तर पर कार्य कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

यमुना नदी में पानी के जलस्तर बढने की सूचना पर रात्रि में ही पुलिस, एसडीआरएफ एवं अन्य विभागों के कार्मिकों के द्वारा नदी के आसपास के क्षेत्र में राणा चट्टी ,हनुमान चट्टी, स्यानाचट्टी, पालीगढ़ आदि स्थानों पर अलर्ट करने के साथ ही जानकीजट्टी क्षेत्र में नदी के निकटवर्ती क्षेत्रों में भवनों तथा होटलों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया था। 

जिलाधिकारी ने इस घटना की सूचना मिलते ही राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागो के अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के सभी इंतजाम करने और बिजली, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी बड़कोट मुकेश चंद रमोला, तहसीलदार बड़कोट धनीराम राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम के साथ नुकसान का जायजा लेने व राहत कार्यों के संचालन हेतु सुबह ही प्रभावित क्षेत्र में पहॅॅुंच गए थे। इसके अलावा यूपीसीएल, जल संस्थान, लोनिवि आदि विभागों के अधिकारी भी अपनी टीमों के साथ मौक्के पर मौजूद हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य टीमें भी पूर्ववत तैनात हैं। इसके साथ ही एसडीआरएफ की एक अतिरिक्त टुकड़ी व एनडीआरएफ के जवानों को भी प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है। यमुनोत्री धाम में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने के लिए क्षतिग्रस्त लाईन एवं पोलों की पुनर्स्थापना का कार्य जारी है। यमुनोत्री धाम व पैदल मार्ग पर निगरानी के लिए स्थापित सीसीटीवी नेटवर्क के लिए पावर बैकअप की वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है।

जिलाधिकारी ने इस क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन करने एवं बाधित आवश्यक सेवाओं को तत्काल बहाल करने हेतु उपजिलाधिकारी बड़कोट की अध्यक्षता में समिति गठित की है। समिति में सिंचाई खंड पुरोला, लोनिवि बड़कोट डिवीजन, विद्युत वितरण खंड बड़कोट तथा जिला विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंताओं के साथ ही जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और परियोजना प्रबंधक निर्माण इकाई उत्तराखंड पेयजल निगम विकासनगर को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने समिति को तत्काल क्षेत्र में तैनात रहते हुए क्षेत्र में हुई क्षति का विस्तृत सर्वेक्षण आख्या सायं तक अनिवार्यरूप से उपलब्ध करवाने और इस घटना के कारण एवं प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा हेतु तात्कालिक कार्य अविलंब शुरू कराने और दीर्घकालीन उपायों के बारे में सुझाव देने के भी निर्देश दिए हैं।

संबंधित विभागों को कार्रवाई करने की हिदायत दी है।

जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम में सुरक्षा उपाय किए जाने सहित जानकीचट्टी पार्किंग से मलवा हटाने तथा नदी को मूल धारा की तरफ चैनलाईज करने के लिए सिंचाई विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को तत्काल मौके पर आवश्यक मशीनें और अन्य संसाधनों को तैनात कर अविलंब काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जानकीचट्टी में सड़क की मरम्मत, यमुनोत्री मार्ग को सुचारू व सुरक्षित बनाये रखने के लिए लोनिवि व वन विभाग अधिकारियों को लिखित निर्देश जारी करने के साथ ही पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा, सफाई, खाद्यान्न व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, संचार एवं सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने हेतु भी संबंधित विभागों को कार्रवाई करने की हिदायत दी है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.