National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 9, 2026 10:58 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 9, 2026 10:58 pm

उत्तराखंड।सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज, साहिया में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज, साहिया में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोज।
प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 
उत्तराखंड साहिया।26-27 अक्टूबर को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पी.जी. कॉलेज, साहिया में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में गढ़वाल मंडल के विभिन्न महाविद्यालयों की 31 पुरुष एवं महिला टीमों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुरुष वर्ग में सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पी.जी. कॉलेज, साहिया और वीर शहीद केसरी चंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीमों के बीच खेला गया। कड़ी टक्कर के बाद साहिया की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, महिला वर्ग के फाइनल में चमन लाल डिग्री कॉलेज, हरिद्वार की टीम ने राजकीय महाविद्यालय, उत्तरकाशी को मात देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
पुरुष वर्ग में साहिया महाविद्यालय ने जीती विजेता ट्रॉफी
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय के प्रतिनिधि, डॉ. हेमंत बिष्ट (उप परीक्षा नियंत्रक) एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश एनएसएस प्रभारी डॉ. सुनैना रावत ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं प्रदेश क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अरुण सूद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण सिंह, उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान तथा वरिष्ठ साहित्यकार श्री चंद शर्मा भी मौजूद रहे। इन विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी।
महिला वर्ग में चमन लाल डिग्री कॉलेज, हरिद्वार बनी विजेता
इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष अनिल सिंह तोमर, निर्देशक शक्ति सिंह, वर्तमान प्राचार्य डॉ. रेनू गुप्ता, खेल प्रभारी रिंकू दास, डॉ. रवि कुमार, डॉ. शशिकला, डॉ. रीना रांगड़, प्रदीप कुमार, वरुण सेमवाल, पूजा पांडे, रेखा, सुरेश चौहान, सुनील दत्त शर्मा एवं नितिन तोमर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *