National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 24, 2026 11:32 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 24, 2026 11:32 pm

उत्तराखंड।सैंकड़ों /हजारों करोड़ के मालिक बन बैठे विधायकों / मंत्रियों की संपत्तियां की हो जांच- मोर्चा    

सैंकड़ों /हजारों करोड़ के मालिक बन बैठे विधायकों / मंत्रियों की संपत्तियां की हो जांच- मोर्चा    

              रिश्वतखोरी मामले में विजिलेंस कर रही सराहनीय कार्य, लेकिन पकड़ी जा रहीं छोटी-छोटी मछलियों  

बड़े-बड़े मगरमच्छों पर चाबुक चलाने हेतु भी बने कार्ययोजना 

    विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में जिस तरह से विधायकों एवं मंत्रियों द्वारा सैकड़ो/ हजारों करोड़ के आर्थिक साम्राज्य खड़े किए जा रहे हैं, एक तरह से व्यवसायियों/ बिल्डरों/ माफियाओं से लूटी गई रकम है | ये लोग अपना काम कराने के एवज में इन नेताओ भारी भरकम रकम व अन्य आर्थिक तरीके से खुश करते हैं तथा उस अवैध तरीके से कमाई गई हराम की दौलत उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में अपने करीबी एवं गुर्गों के नाम पर निवेश करते हैं | नेगी ने कहा कि जिस तरह से विजिलेंस छोटे-मोटे कर्मचारियों पर शिकंजा कस रही है तथा उन्हें अपनी गिरफ्त में ले रही है, उसकी सराहना की जानी चाहिए; लेकिन बड़े-बड़े मगरमच्छों पर भी उसी प्रकार हाथ डाला जाना चाहिए | इस कार्य योजना हेतु विजिलेंस को और अधिक अधिकार संपन्न बनाने की जरूरत है| सरकार/ राज भवन को प्रदेश के विधायकों/ मंत्रियों की संपत्तियों भी भी जांच करानी चाहिए जिससे सामाजिक न्याय स्थापित हो, जिसके तहत क्या नेता क्या अधिकारी सब बराबर हों | मोर्चा ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर 20-25 साल पहले कंगाली /तंगहाली में जी रहे ये मंत्री /विधायक आज करोड़पति- अरबपति कैसे बन गए! पत्रकार वार्ता में -हाजी असद व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.