National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 24, 2026 11:53 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 24, 2026 11:53 pm

उत्तराखंड बाजपुर।डीएम उदय राज सिंह ने शिविर में सुनी जनता की समस्याएं।

डीएम उदय राज सिंह ने शिविर में सुनी जनता की समस्याएं।

उत्तराखंड बाजपुर। जिला अधिकारी उदयराज सिंह ने तहसील दिवस में उठी समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।श्री रामभवन धर्मशाला बाजपुर में आयोजित तहसील दिवस में 153 शिकायत दर्ज की गई जिस पर लगभग 30 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया अन्य शिकायतें संबंधित विभागों को ट्रांसफर कर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बताया तहसील दिवस में नाली निर्माण, नाली सफाई, सड़क, बिजली, दिव्यांग/बोना प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आवास, पेंशन, खनन आदि से सम्बन्धित 153 शिकायतें/मांग पत्र पंजीकृत हुई जिसमे से आधे से अधिक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। श्री उदयराज सिंह ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
बाजपुर शुगर फैक्ट्री गन्ना पेराई सत्र का नवंबर के पहले सप्ताह में होगा शुभारंभ: उदय राज सिंह
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस में उठी जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिस स्तर की जो समस्या है उसे उसी स्तर पर ही समाधान करें ताकि लोगों को अनाश्यक इधर-उधर कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े। उन्होने कहा कि तहसील दिवस में मौके पर जिन समस्याओं का निस्तारण संभव नहीं हो पाया है, उन समस्याओं को सम्बन्धित विभागों को ट्रांसफर कर दिया गया है।उन सभी समस्याओं का समबद्धता एवं प्राथमिकता से सम्बन्धित अधिकारी निस्तारण करना सुनिश्चित करें।तहसील दिवस में राजीव नगर वार्ड नं0 13 निवासी पप्पू सिंह ने दुकान नं0 21 द्वारा राशन कार्ड पर खराब राशन देने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी व जिला पूर्ति अधिकारी को टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिये। ग्राम गोबरा के ग्रामवासियों ने नाली निर्माण की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दिये। दभौरा निवासी महेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने, बिजली का ट्रास्फार्म हटवाने का अनुरोध किया।जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी व विद्युत विभाग के अधिकारियों को जांच कर समाधान करने के निर्देश दिये। स्वामी विवेकानंद सामाजिक उत्थान समिति के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने रेलवे क्रॉसिंग पर हो रहे खड्डों को भरने एवं सरकारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लगभग 15 बच्चे पढ़ाई करते हैं उन्हें चिन्हित कर अन्य स्कूलों में मर्ज करने की कृपा करें।वार्ड नं0 3 निवासी अमित शर्मा, वार्ड नं0 8 निवासी विनोद कुमार, मोहम्मद आसिफ ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल परीक्षण कर प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिये। ग्राम कनौरा निवासी सुरज पाल ने चकबंदी कराने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वार्ड नं0 4 निवासी चन्द्रावती ने गृहकर स्थानान्त्रण कराने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को जांच कर समाधान करने के निर्देश दिये। गुरूद्वारा कमेटी ग्राम इटव्वा व गुरदीप सिंह ने विद्युत पोल हटाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को मौके का निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दिये।सुल्तानपुर पट्टी वासियां ने अवगत कराया कि खनन कारोबारियों द्वारा अवैध व चोरी से उनके खेतो से खनन किया जाता है और राजस्व व खनन विभाग द्वारा जुर्वाना खेत स्वामियों पर आरोपित किया जाता है जुर्बाना माफ करने व अवैध खनन कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही करने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालो का निरीक्षण किया व सम्बन्धित विभागों को तहसील दिवस में आये जनता को योजनाओं की जानकारी देने एवं पात्र लोगों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिये।तहसील दिवस में लगभग सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच कर दवाईयां वितरित की गई।तहसील दिवस में अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य बीज प्रमाणिकरण व पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार, गौरव शर्मा, उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी, एसीएमओ डॉ0 हरेन्द्र मलिक, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट मौजूद थे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.