National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 6:56 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 6:56 pm

पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन अंबेडकरनगर में कराया गया बलवा ड्रिल ।

आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने एवं विधि विरुद्ध भीड़ पर नियंत्रण स्थापित करने करने हेतु पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन अंबेडकरनगर में कराया गया बलवा ड्रिल ।

अंबेडकरनगर । आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने तथा शान्ति, सुरक्षा एवं समाज में भय मुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 10.12.2024 को पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर डा0 कौस्तुभ के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री श्याम देव के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन अंबेडकरनगर में दंगा/विधि विरुद्ध भीड़ नियंत्रण का पूर्वाभ्यास कराया गया । बलबा ड्रिल का उद्देश्य कानून व्यवस्था के उल्लंघन एवं विधि विरुद्ध भीड़ के जमाव की स्थिति में पुलिस बल को तेजी से प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाना है । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर,पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणाधीन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा 10 थानों के थाना प्रभारी तथा मौजूद अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण द्वारा विधि विरूद्ध भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, स्मोक गन, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों के सम्बन्ध मे जानकारी साझा करते हुए दंगा/विधि विरुद्ध भीड़ नियंत्रण का आभ्यास किया गया तथा पुलिस कर्मियों को दंगाइयों/बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में एवं वज्र वाहन को इस्तेमाल करने की जानकारी दी गयी । इस दौरान मौजूद समस्त पुलिसकर्मियों को कुल 10 विभिन्न पार्टियों-एलआईयू पार्टी, सिविल पुलिस, फायर सर्विस, घुडसवार पुलिस, टियर गैस गन/एण्टी राइट गन पार्टी, लाठी पार्टी, फायरिंग पार्टी, रिजर्व पार्टी, फस्ट एड पार्टी व वीडियो ग्राफी पार्टी में बांटकर पार्टियों द्वारा किये जाने वाले सभी कार्यवाही को कराते हुए पूर्वाभ्यास कराया गया ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.