National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:58 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:58 am

उत्तराखण्ड का एक ऐसा एकमात्र गाँव, जहाँ संचार नेटवर्किंग की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं।

रिखणीखाल-

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

उत्तराखण्ड का एक ऐसा एकमात्र गाँव, जहाँ संचार नेटवर्किंग की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं।

जनपद पौड़ी गढ़वाल का लैंसडौन विधान सभा का एक गाँव ऐसा है,जहां संचार नेटवर्किंग के लिए किसी भी कम्पनी (जियो,एयरटेल, आइडिया, बी एस एन एल आदि) की कोई भी संचार नेटवर्किंग सेवा नहीं चलती है।ये गाँव है रिखणीखाल विकास खंड का दूरस्थ, सीमांत गाँव “नावेतल्ली “,जिसका देश,प्रदेश व जिला से सम्पर्क कटा हुआ है।

ग्राम नावेतल्ली की भौगोलिक स्थिति ये है कि ये गाँव चारों तरफ से पहाडिय़ों से आच्छादित है।जिस वजह से कहीं से भी नेटवर्किंग की सम्भावना नगण्य है।ये गाँव लगभग 150 मानव की आबादी वाला है।कहने को तो एक भारत संचार निगम लिमिटेड का 2 जी टावर क्वीराली में इस क्षेत्र की शोभा बढा रहा है,लेकिन ये गाँव वासियों को अपना कीमती समय व लाभ नहीं दे पाता। ये बामुश्किल महीने में 10 दिन ही चल पाता है।वह भी तब जब श्रीनगर में उप महाप्रबंधक मानवेंद्र लहरिया साहब को फोन करो।वरन् बन्द ही रहता है।ये टावर कयी बहानेबाजी करता है,कभी कहता है पाबौ में खराब है,कभी हल्दूखाल में तार कट गयी।कहते हैं कि सड़क निर्माण कार्य के चलते व्यवधान आता है,और तार कट जाती है या जल जाती है।गाँव के लोग महिपाल सिंह रावत, दान सिंह गुसाई, पीताम्बर रावत, बालम सिंह रावत, बालम सिंह गुसांई, प्रभुपाल सिंह रावत आदि फोन करते करते थक जाते हैं। फोन भी पहाड़ी पर चढकर या गाँव से बाहर जाकर होता है।

इस अभागा गाँव के अधिकांश लोग सेना,अर्द्धसैनिक बल,प्राइवेट संस्थानों आदि में बाहर सेवा करते हैं, लेकिन उनकी कुशलक्षेम नहीं मिलती।गाँव में फोन न लगने पर ऐसा लगता है कि हम विदेश पहूँच गये होगें। आपातकाल स्थिति में गाँव की सबसे ऊंची चोटी,पहाड़ी का सहारा लेना पड़ता है,वो भी 2 किलोमीटर खड़ी चढाई चढ़कर तब कहीं कटी फटी बात होती है।यदि कोई गर्भवती, बीमार हो जाये तो सूचना देने में कई समय बरबाद होता है।गाँव के लोग इस क्वीराली के बी एस एन एल टावर से बहुत दुखी व परेशान हैं। जब इसने काम ही नहीं करना है तो उखाड़ फेंकने में क्या बुराई है।

अब बात करते हैं नये लगे भारत संचार निगम लिमिटेड 4 जी टावर की,इसे लगे हुए 2-4 महीने हो गये हैं, ये पूरी तरह से स्थापित हो गया है।तथा लोकार्पण की प्रतीक्षा कर रहा है,लेकिन अभी विभागीय अधिकारियों ने इसका लोकार्पण का फीता नहीं बांधा। अब न जाने किस शुभ मुहूर्त का इन्तजार हो रहा है।अभी तक तो ये था कि चुनाव हो रहे हैं, फीता काटने वाला उपलब्ध न हो।अब तो सब तैयार बैठे हैं। बुला लीजिए किसी को भी ,गाँव वालों की इच्छा पूरी हो जायेगी।

अब आखिर में गाँव वालों की इच्छा है कि शीघ्र इस नये टावर को चालू करवा दीजिए, ताकि उनकी संचार नेटवर्किंग मिल सके।इसे समय रहते चालू कराने में ही जनता की भलाई होगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.