National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:22 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:22 pm

उत्साहित पत्रकार और समाजसेवी सुभाष बोनियाल का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय छति।

उत्साहित पत्रकार और समाजसेवी सुभाष बोनियाल का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय छति।

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

यमुनोत्री यात्रा के दौरान पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण आपका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और आप बुरी तरीके से जख्मी हो गए, सरकार ने तत्परता दिखाई और एअरलिफ्टिंग से आपको एम्स ऋषिकेश लाया गया, तीन दिनों तक जीवन और मृत्यु की जंग से जूझते रहे और आज हम सब को छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए विदा हो गए।

शुरुआती दौर में मेरा परिचय सुभाष बोनियाल जी से नैनबाग में हुआ छोटी कद काठी, हंसमुख चेहरा, हर समय उत्साह से भरा हुआ व्यक्तित्व और हर कार्य को करने के लिए तत्पर। बाद में पता चला कि सुभाष जी तो हमारे खत कोरु के कचटा गांव के निवासी है। विगत कुछ पूर्व आपकी धर्मपत्नी को ग्राम पंचायत कचटा से प्रधान निर्वाचित किया गया इसके पश्चात निरंतर आपकी सक्रियता ओर बढ़ती गई और आप समय-समय पर मेडिकल कैंप लगवाना हो या फिर दूसरे सामाजिक मुद्दों को लेकर तत्पर रहते थे।

सुभाष भाई ने सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को वाणी देने का काम किया, समाज में होने वाली हर समस्या के समाधान के लिए आप अपने चैनल की आईडी लेकर अधिकारियों के पास पहुंचने थे और समाधान तलाशते थे।

मुझे याद है श्री राम मंदिर निर्माण के बाद जब हमारा अयोध्या जाना हुआ तो उत्साह के साथ आप हाथ में अपने चैनल की आईडी लेकर सब लोगों को अयोध्या के बारे में अवगत करा रहे थे। अभी कुछ ही दिन पूर्व विराट खाई में जब देवता की तीन पालगियां पहुंची तब भी आप अपने चैनल के माध्यम से हम सब लोगों को पाल-पाल की जानकारीयो से अवगत करा रहे थे।

सुभाष बोनियाल का निधन पत्रकारिता जगत और जौनसार बावर तथा खत कोरू के लिए अपूर्ण छति है जिसे भरपाना संभव नहीं होगा। ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार को इस दुख से उभरने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति शांति शांति।।।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।