गुरुजनों के सम्मान से सजा बरोटीवाला का मंच, 30 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित
राज्यमंत्री कुलदीप कुमार ने शिक्षकों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह
बरोटीवाला। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 30 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) कुलदीप कुमार ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
राज्यमंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से विद्यालय क्षेत्र के बेहतर शिक्षण संस्थान के रूप में आगे बढ़ रहा है।
समारोह के दौरान शिक्षकों को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक कुलवंत, डॉ. शक्ति सिंह, रघुराज, पूर्णिमा, रश्मि सहित समाजसेवी मोहित शर्मा मौजूद रहे।
प्रमुख सम्पादक — देवेन्द्र सिंह राय
नैशनल मीडिया न्यूज़ | nmnewslive




