National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:05 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:05 am

धामी सरकार के तख्तापलट की साजिश का हो पर्दाफाश, कहीं तार पुराने साजिशकर्ताओं से तो नहीं जुड़े हुए -मोर्चा

धामी सरकार के तख्तापलट की साजिश का हो पर्दाफाश, कहीं तार पुराने साजिशकर्ताओं से तो नहीं जुड़े हुए –मोर्चा

प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि दो-तीन दिन पहले विधानसभा सत्र के दौरान सदन में एक विधायक द्वारा गुप्ता बंधुओं पर धामी सरकार का तख्तापलट करने संबंधी बयान दिया गया था,

धामी सरकार के तख्तापलट की साजिश का हो पर्दाफाश, कहीं तार पुराने साजिशकर्ताओं से तो नहीं जुड़े हुए -मोर्चा

चूंकि बयान सदन में दिया गया है तो उसकी महत्वता और बढ़ जाती है| अगर तख्तापलट की साजिश थी तो इसकी घोषणा करने वाले ने पहले इस बात को क्यों सार्वजनिक नहीं किया ! ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी थी कि सदन में इस बात को रखा गया ! आखिर क्यों गुप्ता बंधुओं के जेल जाने के बाद से इस बात का खुलासा किया गया कि सरकार गिराने की साजिश में गुप्ता बंधुओं का हाथ था , जबकि गुप्ता बंधु एक -डेढ़ माह तक जेल में रहे |

कहीं राजनैतिक माइलेज हासिल करने के लिए तो नहीं किया गया हंगामा|

नेगी ने कहा कि एक प्रचंड बहुमत वाली सरकार के तख्तापलट की अगर साजिश हुई है तो उसके हर पहलू की बारीकी से जांच होनी चाहिए | हो सकता है कि इसके तार तत्कालीन हरीश रावत सरकार का तख्तापलट करने वालों में से तो नहीं जुड़े हुए ! या फिर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए एवं विपक्ष का ध्यान बांटने के लिए इस तरह का बयान दिया गया ! यह बयान किस आधार पर दिया गया एवं इसकी प्रामाणिकता क्या है ! क्या सदन का समय खराब करने के लिए तो ऐसा नहीं किया गया !

किसके तार हैं गुप्ता बंधुओं से जुड़े हुए !

नेगी ने कहा कि जिन लोगों ने तत्कालीन हरीश रावत सरकार का तख्तापलट किया था उन लोगों के खिलाफ मोर्चा द्वारा सीबीआई जांच में उनको भी शामिल करने हेतु जनहित याचिका दायर की गई थी, जिस पर मा. न्यायालय ने इनके खिलाफ भी सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे | यह भी संभव है कि कुछ हाशिए पर पड़े दल -बदल करने वाले नेता भी इसमें शामिल हो सकते हैं !

गुप्ता बंधुओं के जेल जाने के बाद से क्यों बरपा हंगामा ! 

नेगी ने जोर देकर कहा कि कैसे इन महाशय को पता लगा कि तख्ता पलट होने वाला है !यानी इस षड्यंत्र में भी खेला किया जाना था! नेगी ने कहा कि पैसे के दम पर प्रदेश में इस तरह के खेल हमेशा के लिए बंद करने की जरूरत है, जिससे कोई भी जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को अपदस्थ /तख्तापलट करने की साजिश न कर सके |

सरकार कराए मामले की सीबीआई जांच |

मोर्चा सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग करता है | पत्रकार वार्ता में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व अमित जैन मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.