National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 6:46 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 6:46 pm

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में एनएसएस एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब के छात्रों ने 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं में चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निकाली रैली।

दिनांक 25 जनवरी 2024 विकास नगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में एनएसएस एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब के छात्रों ने 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं में चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निकाली रैली।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी आर सेमवाल ने इस अवसर पर सभी प्राध्यापकों कर्मचारियों एवं छात्र/ छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। तत्पश्चात महाविद्यालय से लेकर यमुना बैराज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक स्वच्छता अभियान चलाकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रोफेसर सेमवाल ने कहा कि यह दिन

मतदाताओं को लोकतंत्र में अपनी भूमिका के बारे में बताता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस न केवल युवाओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है बल्कि इस तथ्य पर भी ध्यान केंद्रित करता है कि वोट देने का अधिकार एक बुनियादी अधिकार है।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा कि मतदाता दिवस मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच चुनावी जागरूकता पैदा करना है और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में बृजेश तिवारी पूर्व डिप्टी डायरेक्टर मिनिस्ट्री ऑफ़ टैक्सटाइल्स, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी सुबोध गोयल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से मंजू रावत, अनुराग एवं पवन परासर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा छात्र एवं छात्राओं को संबोधित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर राधेश्याम गंगवार, डॉ पूजा राठौर, डॉ विजय बहुगुणा डॉ नीलम ध्यानी, डॉ, डॉ निरंजन प्रजापति, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ डी के भाटिया, एनसीसी कैप्टन डॉ अमित कुमार गुप्ता, डॉ अशोक कुमार, सुनील सिंह छात्र संघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट, तुषार कपूर सहित एनएसएस एवं एनसीसी के सभी छात्र उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *