बरोटीवाला इंटर कॉलेज में ₹72.33 लाख की लागत से नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया लोकार्पण

विकासनगर। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, बरोटीवाला में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा ₹72.33 लाख की लागत से नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का लोकार्पण आज माननीय विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान जी ने अपने कर-कमलों द्वारा किया।

इस अवसर पर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान जी ने कहा कि शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए अच्छे एवं आधुनिक भवनों के साथ-साथ विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से क्षेत्र के विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विकास किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिले, जिससे वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। इस दिशा में हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पुस्तकालय जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, अध्ययन और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नवनिर्मित पुस्तकालय भवन से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
विधायक जी ने कहा कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री अनुज गुलेरिया, ग्राम पंचायत जमुनीपुर के प्रधान श्री हिमांशु गौड़, श्री गुरमेल राठौर, श्रीमती आशा चौहान, श्री राजेंद्र जी, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती विनीता कथैत, श्री राहुल भारती, श्री गोपाल सिंह, श्रीमती रीमा गुरु, श्री सुरेश गुरु, श्रीमती विनीता गुरु, श्री खुशीराम पंवार, श्री प्रवेश चोपड़ा, श्रीमती नीलम, श्रीमती पूजा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती निशा मंडल महामंत्री सुनीता चौधरी जीसहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विद्यालय में पुस्तकालय भवन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।






