National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 12:36 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 12:36 am

एसएसपी देहरादून ने किया कोतवाली विकासनगर का निरीक्षण

जनता की समस्याओं का प्रार्थमिकता के आधार पर समाधान करने के दिये निर्देश।

संपूर्ण भारत में लागू हुए नए कानूनों के अनुरूप थाने पर सभी रजिस्टरों को अद्यावधिक करने के दिए निर्देश

थाने में मौजूद अभिलेखों का निरीक्षण कर हिस्ट्रीशीटरों, वांछित/ईनामी अपराधियो के संबंध में ली जानकारी

लम्बित विवेचनाओं की ली जानकारी, विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखने के दिये निर्देश।

विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली प्रार्थना पत्रों/ शिकायतो के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संवादाता गजमफर अली 

विकास नगर एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में नये कानूनों के लागू होने के बाद बनाये गए रजिस्टरों व अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन कर थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा निम्न निर्देश दिये गये।

संपूर्ण भारत में लागू हुए तीन नये कानूनों में उल्लेखित सभी अभिलेखों/ रजिस्टरों को नियमित रूप से अद्यावधिक किया जाए।

मालखाने में रखे लम्बित मालों के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए काफी समय से लम्बित पडे मालों के निस्तारण हेतु रिपोर्ट प्रेषित करने के समबन्ध में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर को निर्देशित किया गया।

शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान थानें पर उपलब्ध अस्लहों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए शस्त्रों की साफ-सफाई पर विशेष देने तथा सप्ताह में एक दिन सभी कर्मचारियों को शस्त्रों का प्रशिक्षण तथा उनकी साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये गये।

थाने पर पंजीकृत अपराधों की जानकारी कर 06 माह से अधिक अवधि से लम्बित विवेचनाओं की अध्यतन स्थिती तथा उनके लम्बित रहने के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिये सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी को साप्ताहिक रूप से उनकी समीक्षा करने तथा उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

थाना कार्यालय के कम्प्यूटर कक्ष निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस के सम्बन्ध में सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त CM HELPLINE 1905 पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं के सम्बन्ध शिकायतकर्ताओं से पोर्टल के माध्यम से वार्ता कर शिकायत का निस्तारण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.