National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 23, 2026 12:24 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 23, 2026 12:24 am

मातृ दिवस पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

मातृ दिवस पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

हरबर्टपुर। मातृ दिवस के अवसर पर सेपियंस विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12वीं के छात्र अमृत ने किया। सभा को आकर्षक एवं भावनात्मक बनाने के लिए कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा “इंतज़ार एक माँ का” शीर्षक पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने सभी को भावुक कर दिया।

प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुतियों “मेरी मां” और “लुका-छुप्पी” के साथ ही “एक बटा दो, दो बटे चार” गीत, समाचार व विचार प्रस्तुत कर मातृत्व के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों और छात्रों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए माँ के त्याग, प्रेम और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा माता-पिता के सम्मान के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने भी विद्यार्थियों को माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। यह आयोजन उत्साहपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *