National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:13 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:13 am

मेरे गाँव की बाट’ जौनसारी फिल्म की बाढ़वाला में हुई शूटिंग

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय 

विकासनगर 10 अगस्त। बड़े पर्दे पर बनने वाली ‘मेरे गाँव की बाट’ जौनसारी फिल्म के तीसरे और अंतिम चरण की शूटिंग बाढ़वाला में धान के सीढ़ीनुमा खेतों में धान की निराई करते हुए जौनसारी पारम्परिक वेशभूषा में महिलाओं एवं पुरुषों को फिल्माया गया।

फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर के• एस• चौहान ने कहा है कि फिल्म के टाइटल सॉन्ग में यह दृश्य दिखाए जाएंगे, खेती-बाड़ी, धान की निराई और ऊँचाई पर डांडे की छानी आदि दृश्य फिल्म में फिल्माये गए हैं।

उन्होंने कहा है कि फिल्म में मुख्यतः जौनसार बावर के रीति रिवाज, परम्परा, संस्कृति, वेशभूषा यहाँ के जनजीवन, त्योहार, शादी- विवाह आदि को प्रमुख रूप से दर्शाया गया है।

जौनसारी बोली भाषा में बड़े पर्दे पर बनने वाली ‘मेरे गाँव की बाट’ फिल्म की शूटिंग विगत पाँच माह से चल रही है। फिल्म का कथानक जौनसार के विभिन्न गाँवो में फिल्माया गया जबकि अधिकांश गीतों की शूटिंग हनोल सहित बावर क्षेत्र के अनेक रमणीक स्थानों पर की गई। अंतिम चरण की शूटिंग बाढ़वाला, जलालिया, जमुनापुर, साहिया, इसके पश्चात कुछ ग्रामीण दृश्य माक्टी पोखरी, गढ़ बैराट, रामताल गार्डन में भी फिल्माए जाएंगे।

फिल्म के लेखक एवं निर्देशक अनुज जोशी ने कहा है फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। कुछ कार्य शेष रह गया है। इस वर्ष के अंत में विभिन्न सिनेमाघरों में “मेरे गाँव की बाट” फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। श्री जोशी का कहना है कि यह फिल्म लोक संस्कृति और परम्पराओं पर आधारित उत्तराखंड के लिए अद्भुत फिल्म होगी जो मील का पत्थर साबित होगी।

फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के अभिनेता अभिनव चौहान, अभिनेत्री प्रियंका, कृषक की भूमिका में अमला चौहान, बलवीर सिंह चौहान एवं एस•एम•आर• जनजातीय पीजी कॉलेज‌‌, साहिया की छात्राओं ने अपनी भूमिका निभाई ।इसके अलावा फिल्म के मुख्य सहायक निदेशक दीपक रावत, कैमरामैन हरीश नेगी, भारत चौहान, अमित वी कपूर, प्रोडक्शन मैनेजर विजय वि.शर्मा, कैमरामैन मेकअप मैन शिवेंद्र सिंह रावत निखिल कांडपाल, राजेश, रवि चौहान, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.