National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:03 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:03 pm

उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) द्वारा दिनांक 28 सितम्बर 2024 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अध्यापक कॉन्क्लेव 2024- 25 का आयोजन किया।

उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) द्वारा दिनांक 28 सितम्बर 2024 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अध्यापक कॉन्क्लेव 2024- 25 का आयोजन किया। यह सम्मान समारोह देहरादून स्थित आई0आर0डी0टी0 सभागार में किया गया। जनपद देहरादून के कालसी ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपाया में कार्यरत अध्यापक श्री राजमोहन सिंह रावत को कार्यक्रम में प्रतिष्ठित उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यूसर्क की निदेशक प्रो0 (डा0) अनीता रावत ने अपने संबोधन में कहा कि यूसर्क द्वारा राज्य के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिये विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियां पूरे प्रदेश में लगातार विभिन्न शिक्षण एवं शोध संस्थानों के साथ मिलकर सम्पादित की जा रही हैं। यूसर्क ने IISER मोहाली और अन्य संस्थानों के साथ MOU साइन किया है अब यूसर्क इन संस्थानों में उत्तराखंड के छात्राओं और शिक्षकों को प्रशिक्षण हेतु भेजेगा।

यूसर्क द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में विज्ञान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा सामाजिक अन्वेषण के क्षेत्र में विशिष्ट एवं अनुकरणीय कार्य करने वाले उत्तराखण्ड राज्य के शिक्षकों को चतुर्थ ‘उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान’ 2024-25 से सम्मानित किया गया है।

प्रौद्योगिकी आधारित विज्ञान शिक्षा में देहरादून के अध्यापक श्री राजमोहन सिंह रावत को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। उनके साथ पूरे राज्य से आए 8 अन्य राजकीय शिक्षकों को उत्तराखंड के वित्त मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल और शिक्षा महानिदेशक सुश्री झरना कमठान और यूसर्क के निदेशक डॉ अनिता रावत ने इन चयनित अध्यापकों को सम्मानित किया।

सम्मान के प्रशिष्टि पत्र, शाल, मुमेंटो और 11 हजार रुपए दिए।

वित्तमंत्री श्री अग्रवाल जी ने कहा परम्परागत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के समागम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना एवं सतत् विकास से सम्बन्धित विषयों को शिक्षकों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। शिक्षक किसी भी समाज के लिये हमेशा आदर्श रहा है, और उनको यह सम्मान सिर्फ पहचान है उनका मानना है सम्मान इससे बड़ा होता है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।