National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 1:34 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 1:34 am

सेपियंस स्कूल के खिलाड़ियों का कराटे प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन, 11 पदक जीते

सेपियंस स्कूल के खिलाड़ियों का कराटे प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन, 11 पदक जीते

विकासनगर। सेपियंस स्कूल, विकासनगर के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 25 व 26 अप्रैल 2026 को देहरादून के मल्टीपरपस हॉल में आयोजित हुई।

प्रतियोगिता में स्कूल के 14 प्रतिभागियों में से 11 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। कुल 11 पदकों में 3 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

स्वर्ण पदक विजेताओं में लक्की रावत, खुशी थापा और अदित्य क्षेत्री शामिल रहे। वहीं रजत पदक अवनी जोशी, नैतिक कुमार, अरहम अली और अरीब अली ने जीते। कांस्य पदक विजेताओं में अर्णव कक्कड़, परिधि चौहान, अक्षत चौधरी और आरुष का नाम शामिल है।

उल्लेखनीय है कि स्वर्ण पदक विजेता लक्की रावत, खुशी थापा और अदित्य क्षेत्री का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

इस सफलता का श्रेय प्रशिक्षक बी.एस. राय के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को दिया जा रहा है। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा सपरा, श्रीमती रशिता सपरा, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा एवं समस्त शिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *