National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:51 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:51 pm

रालोद सदस्यता ग्रहण समारोह हुआ संपन्न गोविंद वाधवा बने देहरादून महानगर अध्यक्ष

 

 

 

रालोद सदस्यता ग्रहण समारोह हुआ संपन्न गोविंद वाधवा बने देहरादून महानगर अध्यक्ष

 

 उत्तराखंड देहरादून।आज दिनांक 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय सुभाष रोड 5 बेनी बाजार पर सदस्यता ग्रहण समारोह विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राजेंद्र पंत जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ मंच का संचालनअनुपम खत्री जी प्रदेश महासचिव व मुख्य प्रवक्ता के द्वारा किया गया। अनुपम खत्री ने राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा और उत्तराखंड में रालोद की जरूरत पर प्रकाश डाला। राजेंद्र पन्त के नेतृत्व में किये जा रहे कार्यों का विस्तार से वर्णन किया।
अनुपम खत्री ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल मजदूर, किसानों और जरूरतमंद लोगों की पार्टी है *जय जवान जय किसान* के नारे को बुलंद करने वाली सभी वर्गों और जातियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए तत्पर रहने वाली पार्टी है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र पन्त ने अपने व्याख्यान में स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोक दल एनडीए का घटक दल है और प्रदेश में सरकार के साथ प्रदेश के हितों पर कामों को करने के लिए आई है। उत्तराखंड की अस्मिता की रक्षा और मूल निवास के अधिकारों के लिए रालोद तत्पर है। भले ही रालोद का एनडीए के साथ गठबंधन किया हो लेकिन हमने आत्म समर्पण नहीं किया है। हम प्रदेश सरकार के साथ वार्ता करके हर जनहित के कार्य को संभव करने का प्रयास करेंगे लेकिन अगर वार्ता से काम नहीं बना तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य रहेंगे। प्रदेश के हित हमारे लिए सर्वोपरि हैं। बेरोजगार लड़कों पर हुए सभी मुक़दमों को सरकार तुरंत वापस करवाए।
आज सदस्यता ग्रहण समारोह में लगभग 200 लोगों ने सदस्यता ली। जिन्होंने रालोद का दामन थामा जिसमें मुख्य रूप से गोविंद वाधवा उर्फ गोविंद हिंदुस्तानी जिनको महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। गोविंद वाधवा उर्फ़ गोविन्द हिंदुस्तानी कई संगठनों के प्रमुखों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित थे इसके अलावा सुरेंद्र रावत जो 2022 में रायपुर से विधानसभा प्रत्याशी रहे हैं। समाजसेवी और कई संगठनों में कार्य कर चुकी सुनीता साहनी, प्रेम लता, संतोष यादव, रविंद्र पाल, सोनिया धीमान, राहुल, आरती चौधरी, श्री कल्याण सिंह रावत जी, अशोक चौहान जी, प्रीतम नेगी जी, रेखा शर्मा जी, आशा शर्मा जी, मीना प्रजापति जी, पंकज पवार जी, नंदन प्रसाद, नरेंद्र राणा जी, राजेश, गीता, अनमोल, उज्जवल नायक और दर्जनों की संख्या में आये लोगों ने रालोद की सदस्यता ली। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथियों में मयंक रघुवंशी, संदीप जी, ललित शर्मा, करन शर्मा, प्रेमलता, रवि मालवा, साजिद मिर्जा ने भी अपने विचार पार्टी पटल पर रखे।
गोविंद वाधवा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने आज तक सनातन की लड़ाई लड़ी। पूर्व में युवा वाहिनी के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने कई सामाजिक काम किये और अब राष्ट्रीय लोकदल के साथ स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा पर चलते हुए सर्व समाज के लिए काम करने हेतु तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त, प्रदेश महासचिव अनुपम खत्री, अशोक चौधरी, पप्पू मेजर चौहान, प्रदेश सचिव उदयवीर चहल, कार्यकारिणी सदस्य अनिल देवरानी, संजय टीटोरिया, सुरेश पाल, जय रस्तोगी, युद्ध वीर सिंह सुरेंद्र यादव, गोविंद अधिकारी, मोहिनी चौधरी, उज्ज्वल नायक आदि सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।