अल्पायु में प्रीतम तोमर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
चकराता/विकासनगर। ग्राम मैलोत (क्वानू) निवासी प्रीतम तोमर, सुपुत्र खजान सिंह तोमर का जॉली ग्रांट अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर से परिवार, गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, दिवंगत प्रीतम तोमर का अंतिम संस्कार 11 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य हरिपुर यमुना घाट पर किया जाएगा।
उनके निधन पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
Author: NM News live
Post Views: 220






