विकासनगर में कांग्रेस की न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, उमड़ा जनसैलाब
प्रीतम सिंह बोले—भ्रष्टाचार, महंगाई और माफियाराज के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस
विकासनगर, 23 अक्टूबर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित न्याय यात्रा आज शाम 3 बजे विकासनगर पहुंची। चकराता विधायक एवं चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, यात्रा के सह-प्रभारी एवं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में पहुंची यात्रा का विकासनगर के गुरुद्वारा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए नेताओं का अभिनंदन किया।
गुरुद्वारा चौक से शुरू हुई रैली मुख्य बाजार से होते हुए प्रेम प्लाजा पहुंची, जहां आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। रैली में युवाओं, व्यापारियों और किसानों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह
सभा को संबोधित करते हुए यात्रा के नेतृत्वकर्ता चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की सरकार माफियाओं के हाथों में खेल रही है। भ्रष्टाचार और महंगाई चरम सीमा पर हैं तथा बेरोजगार युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि अंकिता के माता-पिता आज भी न्याय की मांग कर रहे हैं। जिन लोगों के नाम इस मामले में सामने आने को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उनके संबंध में निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करने के बजाय भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रीतम सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता एकजुट होकर भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकने और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा निरंतर जारी रहेगी और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
विकासनगर की स्थानीय समस्याओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। डाकपत्थर की जमीन से जुड़े मामले और सीवर परियोजना में कथित अनियमितताओं को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
पूर्व विधायक नव प्रभात ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि एकजुट के साथ आगे बढ़े और प्रदेश में व क्षेत्र में फेंकी फैली हुई व्यापक मात्रा में अव्यवस्थाओं को दूर करें व कांग्रेस की नीतियों के अनुसार कार्यकर्ता संघर्ष कर इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लम्बबंद हो.
कांग्रेस की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत : जोत सिंह गुनसोला
पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह एकजुट होकर पार्टी के झंडे और विचारधारा को आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
विकासनगर में विकास ठप, जनता का हो रहा उत्पीड़न : संजय
किशोर
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि न्याय यात्रा को युवाओं, व्यापारियों और किसानों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं और विकास के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र की जनसमस्याओं को समय-समय पर उठाते रहे हैं और आगे भी जनता की आवाज बुलंद करते रहेंगे।

इन नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव **शम्मी प्रकाश** ने किया। इस अवसर पर संजय पालीवाल, सागर मालवाल, विपुल जैन, इशिता सेड़ा, विकासनगर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, आशीष पुंडीर, गुलशन कौशल, पम्मी देवी, बीना चौहान, डिंपल सिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत सिंह, देवानंद पासी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, विकास शर्मा, साजिद अली, फरमान अहमद, समीर अंसारी, अरशद, हर्ष गुरुंग, अमित रमोला, सलीम अहमद, जितेंद्र रावत, मोहित बिष्ट, फुरकान अहमद, अतुल शर्मा, राजेश पासी, उमादत्त शर्मा, बिल्लू बिष्ट, नौशाद अली, असद खान, वीरेंद्र, सदाकत अली, हरीश ग्रोवर, सोहेल पाशा, अभिषेक चौहान, राहुल वर्मा, बंटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






