National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:35 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:35 am

ग्राम सभा मऊआइमा बटहा में लगा गंदगियों का अम्बार,

प्रयागराज उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के विकास खंड मऊआइमा ग्राम सभा मऊआइमा भ्रष्टाचार में लिप्त है, जहां बटहा गांव में जलभराव व कीचड़ से ग्रामीणो में भारी आक्रोश व्याप्त है, राहगीरों का दुर्गन्ध बदबूदार कीचड़ में से लोगों का गुजरना पड़ता है, वही ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान तीर्थ यादव व उच्च अधिकारियों से की गई है, लेकिन समस्या का समाधान की कोशिश किसी ने नहीं किया, वहीं बटहा मस्जिद के पास गंदगियों का अम्बार लगा हुआ है,जहां बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है, वहीं सरकार हर ग्राम सभा में प्लास्टिक व सूखा कचड़ा रखने का इंतेज़ाम कर रही है,वहीं ग्राम सभा मऊआइमा बटहा में कोई कुछ सुविधा देखने को नहीं मिल रही है,जहां लाखों करोड़ों रुपया ग्राम सभा मऊआइमा निकल रहा है, मगर ज़मीनी स्तर पर कोई कुछ देखने को नहीं मिल रहा है ग्राम प्रधान तीरथ यादव के बड़े बड़े दावे फेल नजर आते दिख रहे हैं ग्रामीणों ने बताया ग्राम सभा मऊआइमा भ्रष्टाचार में लिप्त है,वहीं प्रधान के बड़े बड़े दावे फेल नजर आते दिख रहे हैं, जब इसकी जानकारी ग्राम पंचायत सदस्य लोगों से लिया गया तो ग्राम पंचायत सदस्यो ने बताया कि तीन साल होने को आ गया तीन सालों में एक भी खुली बैठक नहीं हुई, ग्राम सभा मऊआइमा भ्रष्टाचार में लिप्त है, ग्राम पंचायत सदस्यो ने कहा कि ग्राम सभा मऊआइमा में सही से जांच हो जाए तो कार्यवाही निश्चित हो सकती है, ग्रामीणों ने कहा प्रधान जीतने के बाद बड़े बड़े दावे किए थे कि ग्राम पंचायत को नगर पंचायत जैसा बना दूंगा, नगर पंचायत बनाने की जगह कीचड़ पंचायत बना दिया गया,

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.