National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:36 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:36 pm

स्मार्ट सिटी के पाम सिटी,कारगी रोड़ पर बना,नया कूड़ा डम्पिंग जोन।

देहरादून

 

स्मार्ट सिटी के पाम सिटी,कारगी रोड़ पर बना,नया कूड़ा डम्पिंग जोन।

नगर-निगम देहरादून के वार्ड संख्या 73 विद्या विहार, कारगी रोड़ के पाश काॅलोनी “पाम सिटी”के मुख्य द्वार के पास विगत 1-2 ,साल से घरों का कूड़ा कचडा डम्प होता जा रहा है।इससे पूर्व यहाँ पर कूड़ेदान रखे होते थे,जो प्रशासन ने हटा दिये हैं लेकिन कूड़ा न हटाया जा सका।यहाँ पर पहले वाली दिनचर्या चलती आ रही है,कि कूड़ा यहीं पर डालना है।स्थानीय लोग कूड़ा वाहन में न डालकर चलते,फिरते,घूमते, टहलते या दो पहिया वाहन, निजी कार आदि से कूड़ा यहीं पर डालते हैं। यहाँ पर कूड़ा हर मौसम में मिलता है।लगभग चार पांच दिन बाद उठता है फिर डालते रहते हैं।

पाम सिटी एक शिक्षित वर्ग की पाश कॉलोनी है।यहाँ पर बडे बड़े उच्च अधिकारी, न्यायाधीश, वी आई पी आदि की आवासीय कॉलोनी है।यहाँ पर लोग नाक,मुंह में कपड़ा, चुन्नी, रुमाल आदि लपेट कर चलते हैं। वाहन भी एक साथ दो नहीं गुजर सकते हैं। कभी कभार जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।दुर्घटना का भी संशय बना रहता है।ये कूड़ा लगभग 100 मीटर लम्बे क्षेत्र में फैला हुआ रहता है।आजकल बरसात के मौसम में या बरसाती नाला बहने पर पूरा कचरे कबाड़ का रस-कस 300 मीटर तक बहता है।जिससे भारी बदबू, दुर्गन्ध व सड़ान्ध आती है।शेष बची खुची कसर सूअर,कुत्ते पूरी करते हैं। इसमें कूड़ा कबाड़ बीनने वाले भी कम दोषी नहीं है।

क्या स्मार्ट सिटी प्रशासन इस जगह पर कूड़ा डालना, फेंकना प्रतिबन्धित करेगा?,या आम जनमानस ऐसे ही इस दुर्गन्ध से गुजरता रहेगा!

 

 

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।