National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 9:37 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 9:37 pm

सुभारती विश्वविद्यालय एवं अस्पताल द्वारा राष्ट्रीय चारित्रशाला कार्यकम का आयोजन सुमन नगर,धर्मपुर स्थित गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, किया गया

आज दिनाँक 25 जनवरी 2024

सुभारती विश्वविद्यालय एवं अस्पताल द्वारा राष्ट्रीय चारित्रशाला कार्यकम का आयोजन सुमन नगर,धर्मपुर स्थित गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉ० अतुल कृष्ण द्वारा ज्योति प्रज्जवलित कर के किया गया। इस अवसर पर डॉ० अतुल कृष्ण ने छात्रों को लोकतंत्र की विशेषता समझाते हुए कहा आज 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदान दिवस है। भारत में लोकतांत्रिक सरकार है इस सरकार का चुनाव 18 वर्ष से अधिक के व्यक्ति अपना मत देकर करते है।
इसी प्रकार डॉ० अतुल कृष्ण ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगो का महत्व एवं इसमें लगे चक्र के विषय में भी छात्रों को विस्तार से बताया गया । उन्होंने भारत की आज़ादी के विषय पर भी छात्रों को अवगत कराया । डॉ० अतुल कृष्ण ने सुभष चंद्र बोस के विषय में भी चर्चा की ।
डॉ० अतुल कृष्ण ने छात्रों से बिजली की बचत एवं पानी के संरक्षण पर जोर दिया । उन्होनें आज़ाद हिन्द गान के गायन पर ज़ोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ० अतुल कृष्ण द्वारा विद्यालय के प्राचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विशेष कार्याधिकारी श्री बलवंत बोरा जी एवं सहायक परियोजना निदेशक डॉ० लोकेश त्यागी भी उपस्थित रहे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *